सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian envoy discusses reconstruction needs with Sri Lanka Housing Minister after Cyclone Ditwah

Sri Lanka: चक्रवाती तूफान दित्वाह से श्रीलंका में तबाह हुए हजारों घर, भारत पुनर्निर्माण में करेगा मदद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 05 Dec 2025 12:26 PM IST
सार

चक्रवाती तूफान के बाद पड़ोसी देश श्रीलंका में मची भारी तबाही के बाद भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के जरिए श्रीलंका को तुरंत मानवीय मदद पहुंचाई। अब भारत सरकार श्रीलंका में पुनर्निर्माण कार्यों में भी मदद करने पर विचार कर रही है। 

विज्ञापन
Indian envoy discusses reconstruction needs with Sri Lanka Housing Minister after Cyclone Ditwah
चक्रवाती तूफान ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई - फोटो : एक्स/@BuzzFlare
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

श्रीलंका में चक्रवाती तूफान दित्वाह से 486 लोगों की मौत हुई और हजारों घर तबाह हो गए और बुनियादी ढांचे को भी भारी नुकसान हुआ है। चक्रवाती तूफान के असर से श्रीलंका में बाढ़, भूस्खलन की समस्या अभी भी बनी हुई है। ऐसे में भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा ने श्रीलंका के आवास और निर्माण मंत्री सुसील रानासिंघे से मुलाकात की। इस मुलाकात में चक्रवाती तूफान से हुई भारी तबाही और पुनर्निमाण कार्यों को लेकर चर्चा की।
Trending Videos


भारतीय उच्चायुक्त ने दी मुलाकात की जानकारी
भारतीय उच्चायुक्त ने शुक्रवार को X पर साझा एक पोस्ट में लिखा, उनकी और श्रीलंकाई मंत्री के बीच हुई मुलाकात में दोनों ने चक्रवात दित्वाह के बाद पुनर्निर्माण और पुनर्वास की जरूरतों पर चर्चा की। श्रीलंका के आवास क्षेत्र में भी भारत-श्रीलंका विकास सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। शुक्रवार सुबह श्रीलंका के आपदा प्रबंधन विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 16 नवंबर से खराब मौसम की वजह से आई भयानक बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 486 लोग मारे गए हैं और 341 लोग लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, चक्रवाती तूफान के बाद श्रीलंका में 2,303 घर पूरी तरह से तबाह हो गए हैं, जबकि 52,489 घरों को नुकसान हुआ है। भारत ऑपरेशन सागर बंधु के तहत पहले ही श्रीलंका को मानवीय मदद दे रहा है, जिसमें बड़े पैमाने पर हवाई, समुद्री और जमीनी ऑपरेशन चलाकर प्रभावित लोगों को तुरंत राहत पहुंचाई जा रही है।

ये भी पढ़ें- US: ट्रंप प्रशासन ने H-1B और H-4 वीजा के लिए बदला नियम, सभी आवेदकों की सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच अनिवार्य


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed