फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian truck driver killed canada hamilton body found sewage culvert murder investigation

Indian Death in Canada: कनाडा में भारतीय मूल के ड्राइवर की संदिग्ध मौत, हत्या समेत किन पहलुओं पर हो रही जांच?

Sun, 19 Jul 2026 04:49 AM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 19 Jul 2026 04:49 AM IST
सार

कनाडा के हैमिल्टन में भारतीय ट्रक ड्राइवर तरनप्रीत सिंह सिद्धू की हत्या के बाद उनका शव नाले से बरामद हुआ। पुलिस का मानना है कि हत्या किसी दूसरी जगह की गई और बाद में शव को वाहन से लाकर फेंका गया। मामले की जांच के लिए हैमिल्टन और पील रीजनल पुलिस संयुक्त रूप से काम कर रही हैं। सीसीटीवी, डैशकैम फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है।
 

विज्ञापन
indian truck driver killed canada hamilton body found sewage culvert murder investigation
कनाडा में क्राइम - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कनाडा से एक बेहद हैरान और परेशान करने वाली खबर सामने आई है। ओंटारियो प्रांत के हैमिल्टन शहर में एक भारतीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक का शव एक सीवेज कलवर्ट (नाले की पुलिया) से बरामद हुआ है। इस खौफनाक वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। कनाडाई पुलिस ने इसे सीधे तौर पर होमिसाइड यानी हत्या का मामला मानकर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

शव मिलने से क्यों खड़े हुए बड़े सवाल?
यह सनसनीखेज मामला बुधवार, 15 जुलाई का है। सुबह करीब 8:15 बजे पुलिस को सूचना मिली। हैमिल्टन के फ्रूटलैंड रोड के उत्तरी छोर पर एक नाले में किसी का शव पड़ा था। पुलिस और इमरजेंसी क्रू तुरंत मौके पर पहुंचे। नाले से जब युवक को बाहर निकाला गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त 29 वर्षीय तरनप्रीत सिंह सिद्धू के रूप में हुई है। तरनप्रीत साल 2022 में भारत से कनाडा आए थे। वह ब्रैम्पटन शहर में ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करते थे। इससे पहले वह हैलिफ़ैक्स में भी रह चुके थे।

विज्ञापन


क्या-क्या कार्रवाई कर रही है पुलिस?
जांच का दायरा:
हैमिल्टन पुलिस अब पील रीजनल पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में जुट गई है।

सीसीटीवी खंगालना: पुलिस की टीमें इलाके के डिजिटल एविडेंस, सर्विलांस फुटेज और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही हैं।

संदेहास्पद गाड़ी: पुलिस को उस गाड़ी की तलाश है, जिससे शव को नाले तक लाया गया। हालांकि, अभी तक इस गाड़ी की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिरी मूवमेंट्स: डिटेक्टिव्स तरनप्रीत के दोस्तों और गवाहों से पूछताछ कर रहे हैं, ताकि मौत से पहले के दिनों में उनकी हलचल का पता चल सके।

जनता से मदद की अपील: पुलिस ने आम लोगों, पड़ोसियों और ड्राइवरों से अपील की है कि अगर उनके पास कोई भी डैशकैम या डोरबेल कैमरा फुटेज हो, तो तुरंत पुलिस को दें।


यह भी पढ़ें: नेपाल के सिक्कों से हटेगा विवादित नक्शा: एक-दो रुपये के कॉइन पर दिखेगा 7वीं सदी का मठ, क्या है तैयारी?

वारदात के पीछे क्या है सबसे बड़ी पहेली?
हैमिल्टन पुलिस की शुरुआती जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस का साफ कहना है कि तरनप्रीत की हत्या उस जगह पर नहीं की गई, जहां उनका शव मिला है। पुलिस को पक्का शक है कि कातिलों ने वारदात को किसी दूसरी जगह अंजाम दिया। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए गाड़ी से यहां लाकर नाले में फेंक दिया गया। कातिल कौन थे और उन्होंने इस वारदात को अंजाम क्यों दिया, यह अभी सबसे बड़ी पहेली बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed