सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   iran israel war report claim supreme leader mojtaba contact regime via letters only

कैसे हैं मोजतबा खामेनेई?: पैर की तीन सर्जरी, चेहरा भी झुलसा; ईरानी अधिकारियों ने बताया सुप्रीम लीडर का हाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Nitin Gautam Updated Fri, 24 Apr 2026 08:52 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई सर्वोच्च नेता चुने जाने के बाद से ही सार्वजनिक तौर पर दिखाई नहीं दिए हैं। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोजतबा सुरक्षा कारणों से किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और पत्रों के जरिए ही ईरानी शासन के संपर्क में हैं। 

iran israel war report claim supreme leader mojtaba contact regime via letters only
मोजतबा खामेनेई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई चिट्ठियों के जरिए ईरानी शासन के संपर्क में हैं। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने ईरानी अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई सुप्रीम लीडर बनने के बाद से सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखाई दिए हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मोजतबा खामेनेई अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में कमजोर और असुरक्षित नहीं लगना चाहते। 
Trending Videos


मोजतबा खामेनेई को हमले का डर?
रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा के चलते और अमेरिका और इस्राइल की निगरानी से बचने के लिए मोजतबा खामेनेई तक संदेश पहुंचाने का तरीका भी बेहद गोपनीय रखा गया है। संदेश हाथ से लिखे जाते हैं, लिफाफों में सील किए जाते हैं और फिर भरोसेमंद कूरियरों की एक श्रृंखला के जरिए आगे बढ़ाए जाते हैं। ये कूरियर कारों और मोटरसाइकिलों से मुख्य सड़कों और अंदरूनी रास्तों के जरिए सफर करते हुए संदेश को उनके ठिकाने तक पहुंचाते हैं। मोजतबा खामेनेई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोजतबा खामेनेई को प्लास्टिक सर्जरी और कृत्रिम पैर की जरूरत
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपने पिता की मौत के बाद सत्ता संभालने वाले मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और फिलहाल छिपकर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई होश में हैं, लेकिन वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे हैं और उनकी भूमिका को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि वह मानसिक रूप से पूरी तरह एक्टिव हैं, लेकिन शारीरिक चोटें काफी गंभीर हैं। उनके एक पैर का तीन बार ऑपरेशन हो चुका है और अब उन्हें कृत्रिम पैर (प्रोस्थेटिक) की जरूरत है। एक हाथ की भी सर्जरी हुई है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। उनके चेहरे और होंठ बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे बोलने में दिक्कत हो रही है, और आगे चलकर प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।

ईरानी राष्ट्रपति ने डोनाल्ड ट्रंप के दावे को नकारा
मोजतबा खामेनेई को लेकर ये जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब ऐसा दावा किया जा रहा है कि ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व में एकजुटता नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ऐसा दावा किया कि ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के बीच आंतरिक कलह है। हालांकि ईरान ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरान के राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में कहा है, 'ईरान में कोई कट्टरपंथी और उदारवादी नहीं हैं। हम सभी ईरानी और क्रांतिकारी हैं। देश में एकजुटता है। हम आक्रमणकारियों को पछताने पर मजबूर कर देंगे। एक अल्लाह, एक देश और एक नेता और एक ही रास्ता...ईरान की जीत हमारे लिए जान से भी ज्यादा अहम है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed