{"_id":"69b2c088f634da28a80265f8","slug":"iran-s-supreme-leader-ayatollah-mojtaba-khamenei-issues-first-statement-as-war-with-us-and-israel-rages-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Asia Tension: US-इस्राइल से जंग के बीच मोजतबा खामेनेई का पहला बयान, बोले- खाड़ी देशों पर हमले जारी रहेंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
West Asia Tension: US-इस्राइल से जंग के बीच मोजतबा खामेनेई का पहला बयान, बोले- खाड़ी देशों पर हमले जारी रहेंगे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: Nirmal Kant
Updated Thu, 12 Mar 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
सार
West Asia Tension: ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई का जंग के बीच पहला बयान सामने आया है। उनका बयान ईरानी सरकारी टेलीविजन पर एंकर ने पढ़ा। मोजतबा ने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखने और खाड़ी देशों पर हमले जारी रखने की बात कही। पढ़िए रिपोर्ट-
अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन
विस्तार
ईरान के नए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी जंग के बीच अपना पहला बयान जारी किया, जिसे गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर एक समाचार एंकर ने पढ़ा। खामेनेई खुद कैमरे पर नजर नहीं आए। लेकिन उनके बयान को पूरे देश में दिखाया गया।
बयान में खामेनेई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का इस्तेमाल ताकत के रूप में किया जाना चाहिए और खाड़ी के अरब पड़ोसी देशों पर हमले जारी रहेंगे। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच यह उनका पहला संदेश है।
मोजतबा खामेनेई के सार्वजनिक रूप से दिखाई न देने पर कई रिपोर्ट्स में बताया गया था कि उन्हें युद्ध के दौरान शुरुआती हमलों में चोटें आई थीं। शुरुआती अमेरिकी और इस्राइली हवाई हमलों में उनके पिता पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई और उनके परिवार के कई सदस्य मारे गए थे।
'अमेरिकी ठिकानों को बनाएंगे निशाना'
बयान में उन्होंने यह भी कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों के साथ मित्रता चाहता है और अब केवल अमेरिका के ठिकानों को निशाना बना रहा है, जिस पर हमले जारी रहेंगे। मोजतबा खामेनेई ने देश से एकजुटता आह्वान किया और कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद रखा जाएगा, ताकि ईरान के दुश्मनों पर दबाव बनाया जा सके। उन्होंने कहा, हम अपने शहीदों के खून का बदला लेंगे।
सेना का धन्यवाद किया
उन्होंने देश की सेना का धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने ईरान को विभाजित होने या कब्जे में जाने से बचाया। खामेनेई ने कहा, मैं बहादुर लड़ाकों का शुक्रगुजार हूं, जो उस समय बेहतरीन काम कर रहे हैं, जब हमारा देश दबाव और हमले का सामना कर रहा है। खामेनेई ने यह भी कहा कि ईरान आगे भी अपनी रक्षा करता रहेगा। यमन और इराक में सशस्त्र समूह ईरान का समर्थन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: 'हमारे द्वीपों पर हमला हुआ तो खून से लाल होगी फारस की खाड़ी', ईरानी संसद के अध्यक्ष की बड़ी चेतावनी
प्रभावितों को दिया जाएगा मुआवजा
ईरान के नए सर्वोच्च नेता ने कहा कि जो लोग नुकसान झेल चुके हैं, उन्हें आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि घायल लोगों का मुफ्त इलाज किया जाएगा और मौजूदा स्थिति को संभालते हुए प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X