सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   At least 50 people have died and 125 others are missing after landslides hit three districts in southern Ethio

Ethiopia Landslides: इथियोपिया में भूस्खलन से मची तबाही; 50 लोगों की मौत, 125 लापता

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,अदीस अबाबा Published by: Rahul Kumar Updated Thu, 12 Mar 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
At least 50 people have died and 125 others are missing after landslides hit three districts in southern Ethio
भूस्खलन( संकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अफ्रीकी देश इथोपिया के दक्षिणी हिस्सों में लगातार एक हफ्ते तक हुई भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई, जबकि 125 अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि भूस्खलन गामो जोन के तीन जिलों गाचो बाबा, कम्बा और बॉकें में हुआ।
Trending Videos


गामो जोन के आपदा प्रतिक्रिया निदेशक मेसफिन मनुका ने बताया कि भारी बारिश के कारण कई इलाकों में अचानक भूस्खलन हुआ, जिससे बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए। राहत और बचाव अभियान जारी है और अब तक एक व्यक्ति को कीचड़ से जीवित बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाचो बाबा जिले के संचार प्रमुख अबेबे अगेना ने कहा कि मृतकों में से अधिकतर के शव मिट्टी और मलबे में दबे हुए मिले हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस आपदा से कितने घर और परिवार प्रभावित हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों की तलाश में लगातार राहत कार्य चला रहे हैं। अधिकारियों को आशंका है कि लापता लोगों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed