सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel eliminates Hamas military leader Muhammed Odeh in Gaza architect of October 7 attack

Israel: हमास के सैन्य विंग प्रमुख को इस्राइल ने किया ढेर, सात अक्तूबर के नरसंहार का था मास्टरमाइंड

एएनआई, तेल अवीव Published by: Devesh Tripathi Updated Wed, 27 May 2026 07:33 AM IST
विज्ञापन
सार

सात अक्तूबर 2023 को इस्राइल में हमास के नरसंहार की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड को आईडीएफ ने ढेर कर दिया है। हमास के कमांडर मुहम्मद ओदेह की मौत की पुष्टि करते हुए इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने सात अक्तूबर हमले में शामिल सभी लोगों के खात्मे के संकल्प को दोहराया।

Israel eliminates Hamas military leader Muhammed Odeh in Gaza architect of October 7 attack
गाजा में इस्राइली हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

इस्राइली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गाजा में हमास के सैन्य विंग के नए प्रमुख मुहम्मद ओदेह को मार गिराया है। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। इस्राइल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी पुष्टि की।


मुहम्मद ओदेह सात अक्तूबर को हुए नरसंहार के दौरान हमास के खुफिया विभाग का प्रमुख था। उसे हमास के नौसैनिक कमांडर के रूप में भी जाना जाता था और उसने कई आतंकवादी हमलों की योजना बनाई थी। ओदेह को लगभग एक सप्ताह पहले ही नियुक्त किया गया था, ताकि वह दो हफ्ते पहले आईडीएफ के हमले में मारे गए इज्जेदीन अल-हद्दाद की जगह ले सके। ओदेह इस्राइली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों की हत्या और अपहरण के लिए भी जिम्मेदार था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: इस्राइल से दुश्मनी रखने वाला PAK कैसे है मध्यस्थ?: लिंडसे ग्राहम ने भूमिका पर उठाए बड़े सवाल, जानिए क्या बोले
विज्ञापन
Trending Videos


सात अक्तूबर नरसंहार में शामिल सभी लोगों को करेंगे खत्म : नेतन्याहू
प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए हमास के सैन्य विंग के नए प्रमुख मुहम्मद ओदेह को मार गिराए जाने की पुष्टि की। इसके साथ ही उन्होंने सात अक्तूबर 2023 के नरसंहार में शामिल सभी लोगों को खत्म करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, "हमने अब हमास के सैन्य विंग के नेता और सात अक्टूबर के नरसंहार की साजिश में शामिल आतंकियों में से एक मुहम्मद ओदेह को निशाना बनाया है। हम उन सभी तक पहुंचेंगे।"

दक्षिणी लेबनान में हमले जारी
इस बीच अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइल ने कल अपने अभियानों को तेज करने के बाद दक्षिणी लेबनान में अपने हमले जारी रखे। रिपोर्ट के अनुसार, इस्राइली सेना ने लेबनान के विभिन्न इलाकों में हवाई हमले किए हैं। इन हमलों में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है।

ये भी पढ़ें: Street Names: पाकिस्तान में फिर दबे हिंदू विरासत के निशान, क्यों रुका सड़कों के पुराने नाम लौटाने का फैसला

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा कि इस्राइल हिजबुल्ला के साथ युद्ध में है और हाल के हफ्तों में 600 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed