सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Stupid People Remark: Why Rubio’s Statement Sparked Controversy, Forced US State Department To Delete Post

'हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं': रूबियो के इस बयान पर विवाद क्यों? विदेश मंत्रालय को पोस्ट करना पड़ा डिलीट

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Wed, 27 May 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणियों पर सवाल के जवाब में कहा कि हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं। उनका यह बयान वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया। बाद में अमेरिकी विदेश विभाग ने सोशल मीडिया से उस वीडियो का हिस्सा हटा दिया। 

Stupid People Remark: Why Rubio’s Statement Sparked Controversy, Forced US State Department To Delete Post
मार्को रूबियो, अमेरिकी विदेश मंंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणियों पर दिया गया बयान अब नए विवाद में घिर गया है। नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिए गए उनके 'हर देश में बेवकूफ लोग होते हैं' वाले बयान का वीडियो अमेरिकी विदेश विभाग ने पहले सोशल मीडिया पर साझा किया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसे हटा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कवरअप और बयान को दबाने के आरोप लगने लगे।

मार्को रूबियो ने क्या बोला था?

दरअसल, भारत दौरे पर आए मार्को रूबियो से एक पत्रकार के अमेरिका में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा, "मैं इन टिप्पणियों को बहुत गंभीरता से लूंगा। मुझे यकीन है कि ऑनलाइन और अन्य जगहों पर ऐसे लोग हैं जिन्होंने ऐसी टिप्पणियां की हैं। दुनिया के हर देश में मूर्ख लोग होते हैं। मुझे यकीन है कि यहां भी मूर्ख लोग हैं; अमेरिका में भी मूर्ख लोग हैं जो हर समय बेवकूफी भरी टिप्पणियां करते हैं। दुनिया भर से हमारे देश में आने वाले लोगों से हमारा देश समृद्ध हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिकी विदेश विभाग ने क्या किया?

अमेरिकी विदेश विभाग ने इस बयान का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट किया था। लेकिन जैसे ही वीडियो वायरल होने लगा और इस पर बहस तेज हुई, विभाग ने उस हिस्से को हटा दिया जिसमें नस्लभेद से जुड़ा सवाल और रूबियो का जवाब शामिल था। इसी कदम ने विवाद को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

ट्रंप के विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला

माना जा रहा है कि पत्रकार का सवाल हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा साझा की गई विवादित पोस्ट से जुड़ा था। उस पोस्ट में अमेरिकी रेडियो होस्ट माइकल सैवेज ने भारत और चीन जैसे देशों को हेल होल कहा था। उन्होंने भारतीय और चीनी प्रवासियों पर भी विवादित टिप्पणियां की थीं।

विवाद बढ़ने के बाद मार्को रूबियो ने सफाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट पर लोग कई तरह की पागलपन भरी बातें यानी अजीब बातें करते रहते हैं और हर ऑनलाइन टिप्पणी को आधिकारिक सोच नहीं माना जा सकता।

हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर बयान में कुछ गलत नहीं था तो अमेरिकी विदेश विभाग ने वीडियो का हिस्सा हटाया क्यों। इस पूरे घटनाक्रम ने अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ ऑनलाइन नफरत और नस्लभेदी टिप्पणियों को लेकर नई बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed