सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel says Hamas military chief Mohammed Odeh killed in Gaza strike

Gaza: इस्राइली हमले में हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह की मौत, पिछले हफ्ते ही संभाली थी कमान

आईएएनएस, तेल अवीव Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 27 May 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

इस्राइल ने 7 अक्तूबर के हमले के एक और साजिशकर्ता को ढेर करने का दावा किया है। इस्राइली रक्षा मंत्री ने कहा कि बीती रात हुए हमलों में हमास का सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह ढेर हो गया है। गौरतलब है कि वह बीते सप्ताह ही हमास का शीर्ष सैन्य कमांडर नियुक्त किया गया था। 

Israel says Hamas military chief Mohammed Odeh killed in Gaza strike
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI/ X (@idfonline)
विज्ञापन

विस्तार

इस्राइल ने दावा किया है कि गाजा सिटी में रातभर चले उनके हमलों में हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद ओदेह की मौत हो गई है। इस्राइली रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने इसे हमास के सैन्य ढांचे पर बड़ा प्रहार बताया है। इस्राइली अधिकारियों के मुताबिक, ओदेह को इस्राइली डिफेंस फोर्स (IDF) और खुफिया एजेंसी शिन बेत के संयुक्त अभियान में मार गिराया गया। इस्राइली सेना और खुफिया एजेंसियां बीते कई महीनों से उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहीं थीं।


क्या बोले इस्राइली रक्षा मंत्री?
काट्ज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'हमास की सैन्य विंग के चौथे कमांडर को खत्म कर दिया गया है और उसे उसके साथियों के पास जहन्नुम भेज दिया गया है।' इस्राइल का कहना है कि इसी महीने इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद के मारे जाने के बाद ओदेह ने हाल ही में हमास के सैन्य विंग की कमान संभाली थी। गाजा से सामने आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हमले में ओदेह के साथ उनकी पत्नी और बेटे भी मारे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस्राइली रक्षा मंत्री ने की सेना और खुफिया एजेंसियों की तारीफ
इस्राइली रक्षा मंत्री काट्ज ने अभियान की सराहना करते हुए इस्राइली सेना और खुफिया एजेंसियों की कार्रवाई को बेहतरीन बताते हुए तारीफ की। उन्होंने कहा, '7 अक्तूबर के नरसंहार का नेतृत्व करने वाले हर व्यक्ति को खत्म करने का हमने संकल्प लिया है और हम ऐसा करके रहेंगे। वे जहां भी होंगे, मौत उनका इंतजार कर रही है।'
विज्ञापन
Trending Videos


काट्ज ने गाजा में हमास के शासन को खत्म करने की योजना को आगे बढ़ाने की बात भी दोहराई। आईडीएफ और शिन बेत के संयुक्त बयान में कहा गया कि गाजा सिटी में कई इमारतों को निशाना बनाया गया, जहां ओदेह और उसके सहयोगियों के छिपे होने की जानकारी थी। इस्राइली सेना के अनुसार, हमले में एक अन्य हमास सदस्य के अपार्टमेंट को भी निशाना बनाया गया, जिस पर 7 अक्तूबर के हमलों में शामिल होने का आरोप है।

हमास की खुफिया इकाई का प्रमुख रह चुका था ओदेह
आईडीएफ ने बताया कि ओदेह पहले हमास की खुफिया इकाई का प्रमुख रह चुका था और पिछले सप्ताह ही उसे संगठन का सैन्य प्रमुख बनाया गया था। इस्राइली सुरक्षा एजेंसियों का आरोप है कि ओदेह ने 7 अक्टूबर को इस्राइल पर हुए हमले की योजना बनाने और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी। साथ ही, उसने युद्ध के दौरान इस्राइली सैनिकों के खिलाफ हमलों और खुफिया अभियानों का भी नेतृत्व किया। एजेंसियों ने ओदेह को 7 अक्तूबर के हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक बताया और कहा कि उसकी मौत संगठन की सैन्य क्षमताओं को दोबारा खड़ा करने की कोशिशों के लिए बड़ा झटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed