सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World Updates Of 27 May: Oil giant BP, Bangladesh, IMF, Canada and Germany natural gas deal, Hindi News

World: कनाडा और जर्मनी के बीच LNG गैस निर्यात समझौता; इबोला खतरे के बीच कनाडा ने सख्त यात्रा नियम लागू किए

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Wed, 27 May 2026 08:09 AM IST
विज्ञापन
World Updates Of 27 May: Oil giant BP, Bangladesh, IMF, Canada and Germany natural gas deal, Hindi News
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
कनाडा और जर्मनी के बीच तरलीकृत प्राकृतिक गैस यानी LNG निर्यात को लेकर बड़ा समझौता हुआ है। इसके तहत कनाडा हर साल जर्मनी को लगभग 10 लाख मीट्रिक टन LNG की आपूर्ति करेगा। यह गैस कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित केएसआई लिसिम्स परियोजना से भेजी जाएगी। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अमेरिका पर व्यापारिक निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसी रणनीति के तहत यह समझौता काफी अहम माना जा रहा है। फिलहाल कनाडा अपनी ज्यादातर ऊर्जा अमेरिका को निर्यात करता है।
Trending Videos


जर्मनी लंबे समय तक रूस से गैस खरीदता रहा, लेकिन यूक्रेन युद्ध के बाद यूरोप में ऊर्जा संकट बढ़ गया। रूस द्वारा गैस आपूर्ति कम करने से यूरोप के कई देशों में महंगाई बढ़ी और उद्योगों पर असर पड़ा। ऐसे में जर्मनी अब दूसरे देशों से ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता कनाडा की अर्थव्यवस्था और जर्मनी की ऊर्जा सुरक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपी ने चेयरमैन को हटाया, कंपनी में फिर बढ़ा विवाद
ब्रिटेन की बड़ी तेल कंपनी बीपी ने अपने चेयरमैन अल्बर्ट मैनिफोल्ड को अचानक पद से हटा दिया है। कंपनी ने कहा कि उनके कामकाज, निगरानी और व्यवहार से जुड़े गंभीर मुद्दे सामने आए हैं, जिन्हें स्वीकार नहीं किया जा सकता। बीपी बोर्ड ने तुरंत प्रभाव से इयान टायलर को अंतरिम चेयरमैन नियुक्त कर दिया है। अल्बर्ट मैनिफोल्ड को पिछले साल अक्तूबर में चेयरमैन बनाया गया था। इससे पहले वह निर्माण सामग्री बनाने वाली कंपनी CRH के प्रमुख रह चुके हैं। बीपी ने उन्हें कंपनी में बड़े बदलाव लाने के लिए चुना था। हालांकि हाल के महीनों में कंपनी की नीतियों को लेकर शेयरधारकों और पर्यावरण समूहों की नाराजगी बढ़ गई थी। बीपी पहले हरित ऊर्जा की ओर तेजी से बढ़ रही थी, लेकिन बाद में उसने फिर तेल और गैस कारोबार पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया। इस बदलाव की काफी आलोचना हुई। कंपनी की कमाई भी प्रभावित हुई है। 2025 में बीपी की आय में 16 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई। वहीं कंपनी का शुद्ध मुनाफा 86 प्रतिशत तक घट गया। विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार नेतृत्व बदलाव और कमजोर वित्तीय प्रदर्शन से बीपी पर दबाव बढ़ता जा रहा है। कंपनी अब नए स्थायी चेयरमैन की तलाश कर रही है।
 

बांग्लादेश ने IMF से नए आर्थिक सहायता कार्यक्रम की मांग की
बांग्लादेश ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष से नए आर्थिक सहायता कार्यक्रम की मांग की है। आईएमएफ ने कहा कि वह बांग्लादेश के साथ मिलकर आर्थिक सुधारों और नीतियों पर चर्चा कर रहा है। आईएमएफ अधिकारी इवो क्रजनार ने कहा कि संस्था बांग्लादेश को मजबूत आर्थिक स्थिरता, विकास और वित्तीय सुधारों में सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है। बांग्लादेश सरकार का कहना है कि पुराना आईएमएफ कार्यक्रम उस समय तैयार किया गया था, जब देश की आर्थिक स्थिति अलग थी। अब वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और घरेलू हालात बदलने से कई सुधारों को लागू करना कठिन हो गया है।

सरकार ने साफ किया है कि वह सुधारों से पीछे नहीं हट रही, बल्कि मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार चरणबद्ध तरीके से उन्हें लागू करना चाहती है। फरवरी में प्रधानमंत्री तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद यह बड़ा आर्थिक कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ती महंगाई, विदेशी मुद्रा दबाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आईएमएफ का नया कार्यक्रम बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था को राहत दे सकता है।
विज्ञापन

इबोला खतरे के बीच कनाडा ने सख्त यात्रा नियम लागू किए
कनाडा ने इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए सख्त यात्रा नियम लागू किए हैं। अब कांगो, युगांडा और सूडना से आने वाले यात्रियों को 21 दिनों तक अनिवार्य रूप से आइसोलेशन में रहना होगा। कनाडा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि यह कदम सावधानी के तौर पर उठाया गया है और फिलहाल यह नियम 29 अगस्त तक लागू रहेगा। जिन यात्रियों में बीमारी के लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा जाएगा। जिन लोगों के पास अलग रहने की व्यवस्था नहीं होगी, सरकार उनके लिए विशेष स्थान उपलब्ध कराएगी।

इसके अलावा कनाडा ने प्रभावित देशों के लोगों के इमिग्रेशन आवेदनों पर अंतिम फैसला भी 90 दिनों के लिए रोक दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कांगो में इबोला के 900 से ज्यादा संदिग्ध मामले और 220 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह संक्रमण आने वाले कई महीनों तक जारी रह सकता है।

वर्जीनिया सुपरमार्केट में भारतीय महिला की हत्या
अमेरिका के वर्जीनिया में नकाबपोश बंदकूधारी ने एक भारतीय महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मेघना पटेल (47) के रूप में हुई है, जो गुजरात के मेहसाना जिले की निवासी थीं। उनके परिवार ने बताया कि वह पिछले 10 वर्षों से वर्जीनिया सुपरमार्केट में काम करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेघना ने सोमवार सुबह स्टोर खोला। कुछ देर बाद ही एक नकाबपोश वहां आ धमका और उन पर फायरिंग कर दी। हमले में मेघना की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने लूटपाट की और फरार हो गया। यह वारदात पास लगे सीटीवीटी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक बंदूकधारी स्टोर में चहलकदमी करते हुए मेघना के पास पहुंचता है। संक्षिप्त बातचीत के बाद वह उन पर ताबड़तोड़ दो-तीन राउंड फायरिंग कर देता है। मेघना के जमीन पर गिरते ही हमलावर कैश बॉक्स से रकम निकालकर फरार हो जाता है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
 

तिब्बती संस्कृति पर चीन के दृष्टिकोण को दी गई चुनौती
केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के अधीन प्रमुख सांस्कृतिक संस्था तिब्बत प्रदर्शन कला संस्थान (टीआईपीए) ने चीन पर उनकी पहचान को मिटाने और विकृत करने का आरोप लगाया है। उसने चेक गणराज्य में दो दशकों के बाद आयोजित एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन पर चीन को चुनौती दी कि उसका दृष्टिकोण तिब्बती संस्कृति को लेकर गलत है। इस कार्यक्रम में तिब्बत में बीजिंग की नीतियों पर चिंता भी जताई गई। प्राग में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान तिब्बती संगीत, ओपेरा और पारंपरिक नृत्य को यूरोपीय दर्शकों के सामने पेश किया गया। 

 

उ. कोरिया ने छोटी दूरी की मिसाइलों व कई प्रक्षेपास्त्रों को दागा
दक्षिण कोरियाई सेना ने बताया कि उत्तर कोरिया ने देश के पश्चिमी तट के पास के समुद्र की ओर कई मिसाइलें दागीं हैं। इनमें एक छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल भी शामिल थी। उसने कहा, ये मिसाइलें उत्तर कोरिया के उत्तरी प्योंग्यान प्रांत के चोंगजू के पास से दागी गईं, जो करीब 80 किमी दूर तक गईं। 19 अप्रैल के बाद उत्तर कोरिया का यह पहला ज्ञात मिसाइल प्रक्षेपण है, जब देश ने कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें टेस्ट कीं। वे क्लस्टर बमों से लैस थीं। 
 

बेल्जियम में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन दो छात्रों समेत चार की मौत
बेल्जियम के बुगेनहाउट शहर में मंगलवार को रेलवे क्रॉसिंग पर एक ट्रेन और स्कूल वैन की टक्कर में दो विशेष जरूरत वाले छात्रों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में पांच अन्य स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, हादसे में 12 और 15 वर्ष के दो छात्रों, 49 वर्षीय वैन चालक और 27 वर्षीय महिला परिचारिका की जान गई। वैन सात छात्रों को स्कूल लेकर जा रही थी। 

कनाडा में जबरन वसूली को लेकर 17 भारतवंशी गिरफ्तार
कनाडा पुलिस ने दक्षिण एशियाई व्यापारियों और समुदाय को निशाना बनाकर जबरन वसूली, संगठित अपराध में संलिप्तता के आरोप में 17 भारतवंशी गिरफ्तार किए हैं। पील क्षेत्रीय पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, जबरन वसूली टास्क फोर्स ने स्थानीय व्यवसायों से जबरन वसूली के लिए इस्तेमाल किए जा रहे डराने-धमकाने, धमकियों और हिंसा के एक समन्वित अभियान का भंडाफोड़ किया है। गिरफ्तार किए गए अधिकांश लोगों के संबंध फॉर ब्रदर्स नामक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से हैं। आरोपियों में इकबाल सिंह, आकाशदीप सिंह, रविंदर सिंह, जशनबीर सिंह, दिलावरप्रीत, मनदीप सिंह, प्रभदीप सोहल, परतापबीर घुमन, अजयदीप सिंह, नवरूप, राजन, अमृतजोत, जशनप्रीत, गुनीत, सुखविंदर, मोहिंदर व गौतम शामिल हैं। आरोपियों का संबंध 24 घटनाओं से है, जिनमें फॉर ब्रदर्स से जुड़ी 16 हिंसक घटनाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed