{"_id":"6a18186f07e053cb3f0a0d73","slug":"israel-intensifies-strikes-across-southern-lebanon-ahead-of-washington-talks-at-least-14-killed-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉशिंगटन वार्ता से पहले बढ़ा तनाव: दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमलों से तबाही, महिलाओं-बच्चों समेत 14 की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वॉशिंगटन वार्ता से पहले बढ़ा तनाव: दक्षिणी लेबनान में इस्राइली हमलों से तबाही, महिलाओं-बच्चों समेत 14 की मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 28 May 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार
क्या वॉशिंगटन में होने वाली बातचीत पश्चिम एशिया में शांति ला पाएगी या उससे पहले ही हालात पूरी तरह बेकाबू हो चुके हैं? लेबनान पर इस्राइल के ताजा हमलों ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या यह संघर्ष अब बड़े क्षेत्रीय युद्ध की ओर बढ़ रहा है।
इस्राइल ने लेबनान में मचाई तबाही
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दक्षिणी लेबनान में इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच जारी तनाव एक बार फिर भड़क उठा है। ताजा हवाई हमलों में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब वॉशिंगटन में दोनों पक्षों के बीच सुरक्षा वार्ता की तैयारी चल रही है।
कई शहरों में इस्राइल के हवाई हमले
लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय और राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, इस्राइली सेना ने दक्षिणी लेबनान के कई शहरों पर भीषण हवाई हमले किए हैं। इनमें तायर, सिडोन और नबातिएह जैसे इलाके शामिल हैं। तायर के पास एक ड्रोन हमले में मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सिडोन में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग पर हुए हमले में पांच लोगों की जान चली गई और कई घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों की मौत से बढ़ा आक्रोश
सिडोन में हुए हमले में विस्थापित परिवारों के रहने वाले मकानों को भी निशाना बनाया गया, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने इसे बेहद दर्दनाक और भयावह बताया है।
लेबनानी सैनिक भी मारा गया
नबातिएह के पास एक अलग ड्रोन हमले में लेबनान सेना का एक सैनिक भी मारा गया, जिससे हालात और गंभीर हो गए हैं। वहीं इस्राइल की ओर से भी एक सैनिक की मौत की पुष्टि की गई है, जो हिजबुल्ला के ड्रोन हमले में मारा गया।
वॉशिंगटन वार्ता से पहले बढ़ा तनाव
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वॉशिंगटन में इस्राइल और लेबनान के सुरक्षा अधिकारियों के बीच बातचीत प्रस्तावित है। हालांकि हमलों की तीव्रता ने इस वार्ता से पहले तनाव को और बढ़ा दिया है। इस्राइल ने हिजबुल्ला पर ड्रोन और रॉकेट हमलों को लेकर कार्रवाई तेज कर दी है, जबकि हिजबुल्ला ने भी जवाबी हमलों का दावा किया है।
संघर्ष के कारण लेबनान में अब तक 10 लाख से अधिक लोग विस्थापित हो चुके हैं। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से हजारों लोगों की जान जा चुकी है और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है और मध्य पूर्व में शांति प्रयासों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।