सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel-Iran War updates Israeli pm Netanyahu says this is not an endless war

Israel-Iran War: 'ईरान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई होगी, यह अंतहीन युद्ध नहीं', जंग के बीच नेतन्याहू का एलान

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: Love Gaur Updated Tue, 03 Mar 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार

Israel-Iran War Updates: 28 फरवरी से शुरू हुई जंग चौथे दिन में दाखिल हो चुकी है। अमेरिका और इस्राइल की संयुक्त कार्रवाई के बाद ईरान भी ताबड़तोड़ हमले कर रहा है। इस बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने साफ कहा कि यह कोई अंतहीन युद्ध नहीं है और ना इसमें वर्षों का समय लगेगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि जल्द ही निर्णायक सैन्य कार्रवाई की जाएगी।  

Israel-Iran War updates Israeli pm Netanyahu says this is not an endless war
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली पीएम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

ईरान अपने सुप्रीम नेता खामेनेई की मौत के बाद तिलमिलाया हुआ है। इस्राइल के अलावा खाड़ी देशों में स्थिति अमेरिकी बेस पर ईरान के लगातार हमले जारी है। शुरुआती 30 घंटे में ईरान पर 2 हजार से ज्यादा बम गिराए गए। इसी के साथ एक हजार से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया गया। वहीं ईरान में मरने वालों का आंकड़ा 742 हो गया। इस बीच इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर बड़ा एलान किया है।
Trending Videos


युद्ध को लेकर नेतन्याहू का बड़ा एलान
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के खिलाफ प्रस्तावित सैन्य कार्रवाई त्वरित और निर्णायक होगी और इसे वर्षों तक चलने वाले युद्ध में बदलने का इरादा नहीं है। उन्होंने यह बयान फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में दिया। नेतन्याहू ने कहा कि मौजूदा सैन्य टकराव को इस्राइल अंतहीन संघर्ष में बदलना नहीं चाहता। उनका कहना था कि यह अभियान क्षेत्रीय स्थिरता और शांति की दिशा में एक रास्ता खोल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेतन्याहू के अनुसार यह कोई अंतहीन युद्ध नहीं है, बल्कि क्षेत्र में स्थायी शांति की दिशा में एक कदम है। नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज को बताया कि मौजूदा संघर्ष इस क्षेत्र के देशों के साथ इस्राइल के संबंधों को सामान्य बनाने वाले और अधिक समझौतों का मार्ग प्रशस्त कर सकता है।

ईरान पर इस्राइल का रुख
इस्राइल प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस्राइल ईरान के साथ लंबे युद्ध में उलझना नहीं चाहता। उन्होंने दोहराया कि सत्ता परिवर्तन की अंतिम जिम्मेदारी ईरान की जनता की है, लेकिन अमेरिका और इस्राइल मिलकर ऐसी परिस्थितियां बना रहे हैं, जिससे वहां के लोग अपने भविष्य को लेकर निर्णय ले सकें। इस्राइल का दावा है कि मौजूदा सैन्य अभियान सीमित समय तक चलेगा और इसे लंबी अवधि की प्रक्रिया में बदलने की योजना नहीं है।

ये भी पढ़ें: US-Israel-Iran War: रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला, ट्रंप बोले- जल्द देंगे जवाब; पढ़ें जंग के अपडेट्स

ईरान जंग पर उपराष्ट्रपति वेंस का बयान
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन आरोपों को खारिज किया है, जिनमें कहा जा रहा था कि ट्रंप अपने 'अंतहीन युद्धों से बचने' के वादे से पीछे हट रहे हैं। फॉक्स न्यूज से बातचीत में वेंस ने कहा कि ईरान पर कार्रवाई इराक और अफगानिस्तान के युद्धों से अलग है, क्योंकि इसका उद्देश्य स्पष्ट रूप से तय किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका को बिना किसी लक्ष्य के वर्षों तक चलने वाले संघर्ष में नहीं झोंकेंगे। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके।

अन्य वीडियो

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed