{"_id":"6a069be7fa19d82c8503c646","slug":"israel-lebanon-hold-third-round-of-productive-positive-peace-talks-us-official-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Lebanon Talks: इस्राइल और लेबनान के बीच तीसरे दौर की वार्ता खत्म, अमेरिका बोला- सकारात्मक रही बैठक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Lebanon Talks: इस्राइल और लेबनान के बीच तीसरे दौर की वार्ता खत्म, अमेरिका बोला- सकारात्मक रही बैठक
एएनआई, वाशिंगटन।
Published by: निर्मल कांत
Updated Fri, 15 May 2026 09:38 AM IST
विज्ञापन
सार
अस्थायी युद्धविराम की अवधि समाप्त होने से पहले इस्राइल और लेबनान के बीच तीसरे दौर की वार्ता खत्म हो गई है। अमेरिका की मध्यस्था में यह वार्ता हो रही है। उधर, इस्राइली सेना ने हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई का वीडियो जारी किया है। पढ़िए रिपोर्ट-
इस्राइल-लेबनान वार्ता (फाइल फोटो)
- फोटो : एक्स @Yechiel Leiter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
इस्राइल और लेबनान के बीच शांति वार्ता का तीसरा दौर पूरा हो गया है। गुरुवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय में तीसरे दौर की बातचीत आठ घंटे से अधिक समय तक चली। 'जेरूसलम पोस्ट' की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने क्या कहा?
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, यह बातचीत 'उत्पादक और सकारात्मक' रही। दोनों देशों के प्रतिनिधि आगे की चर्चा के लिए शुक्रवार को फिर मिलेंगे। अधिकारी ने कहा, बातचीत को आगे भी जारी रखा जाएगा और उम्मीद है कि आने वाले समय में और जानकारी साझा की जाएगी।
वार्ता में तीनों देशों की ओर से कौन-कौन शामिल हुए?
इन वार्ताओं में अमेरिका की मध्यस्थता का नेतृत्व अमेरिका के इस्राइल में राजदूत माइक हकाबी, विदेश मंत्री मार्को रुबियो के सलाहकार माइकल नीडहम और अमेरिका के लेबनान में राजदूत माइकल ईसा ने किया।
इस्राइल के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिका में इस्राइली राजदूत येहिएल लीटर ने किया। उनके साथ रणनीति प्रमुख ब्रिगेडियर जनरल अमीचाई लेविन, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के एक प्रतिनिधि और वाशिंगटन में कार्यरत इस्राइली सैन्य प्रतिनिधि भी शामिल थे। लेबनान के प्रतिनिधिमंडल में अमेरिका में लेबनान के पूर्व राजदूत साइमन करम, वर्तमान लेबनानी राजदूत नादा हमादे मौआवद और वाशिंगटन में लेबनान के सैन्य प्रतिनिधि शामिल थे।
ये भी पढ़ें: स्ट्रक्चरल पेस्ट कंट्रोल बोर्ड में शामिल हुए भारतीय मूल के योगेश चुघ, कैलिफोर्निया के गवर्नर ने की घोषणा
पहली बार वार्ता में शामिल हुए सैन्य अधिकारी
वार्ता से पहले एक इस्राइली अधिकारी ने जेरूसलम पोस्ट को बताया था कि इन बातचीतों का मकसद समझौते के ढांचे पर और गहराई से चर्चा करना है। बताया जा रहा है कि यह पहली बार है जब इन वार्ताओं में सैन्य प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया है और यह बैठक तीन सप्ताह के युद्ध विराम विस्तार की समाप्ति से ठीक पहले हुई। युद्ध विराम की घोषणा 23 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति ने की थी।
आईडीएफ ने जारी किया सैन्य कार्रवाई का वीडियो
इस बीच, इस्राइली सेना ने अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिजबुल्ला आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की वीडियो साझा की है। सेना के मुताबिक, सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से अब तक 400 से अधिक आतंकियों को खत्म किया गया है और 1000 से ज्यादा हथियार बरामद किए गए हैं।
Trending Videos