सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US: Indian-origin founder of outlaw biker gang 'Punjabi Devils' sentenced for gun trafficking

FBI: हथियार तस्करी के मामले में भारतीय मूल के युवक को सजा, पांच साल से ज्यादा वक्त की जेल; जानें पूरा मामला

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Pavan Updated Fri, 15 May 2026 07:31 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका में हथियारों के गैरकानूनी व्यापार के मामले में एक भारतीय मूल के युवक को पांच साल चार महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि, आरोपी जशनप्रीत कैलिफोर्निया के लोदी शहर का रहने वाला है और उसने 'पंजाबी डेविल्स' नाम का एक बाइक गैंग भी बनाया था जो कुख्यात बाइकर्स संगठन 'हेल्स एंजल्स' से जुड़ा था।

US: Indian-origin founder of outlaw biker gang 'Punjabi Devils' sentenced for gun trafficking
FBI की बड़ी कार्रवाई - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका में भारतीय मूल के 27 वर्षीय युवक जशनप्रीत सिंह को अवैध हथियारों की तस्करी और मशीन गन रखने के मामले में पांच साल चार महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। जशनप्रीत कैलिफोर्निया के लोदी शहर का रहने वाला है और उसने 'पंजाबी डेविल्स' नाम का एक मोटरसाइकिल गैंग बनाया था। यह गैंग अमेरिका के कुख्यात बाइकर्स संगठन 'हेल्स एंजल्स' से जुड़ा बताया गया है।'
Trending Videos


यह भी पढ़ें- विवादों से नहीं छूट रहा पीछा: फिर कटघरे में काश पटेल, समुद्र में छुट्टी और यात्राओं को लेकर चौंकाने वाले दावे
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलिफोर्निया के स्टॉकटन इलाके में सक्रिय बाइकर गैंग
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक 'पंजाबी डेविल्स' कैलिफोर्निया के स्टॉकटन इलाके में सक्रिय था। अमेरिकी अटॉर्नी एरिक ग्रांट ने बताया कि जशनप्रीत सिंह को गैरकानूनी तरीके से हथियार बेचने और मशीन गन रखने का दोषी पाया गया। अदालत में पेश दस्तावेजों के अनुसार, जून 2025 में उसने एक अंडरकवर पुलिस अधिकारी को कई खतरनाक हथियार बेचने की कोशिश की थी। इनमें शॉर्ट बैरल राइफल, तीन असॉल्ट हथियार, मशीन गन में बदलने वाले उपकरण और एक रिवॉल्वर शामिल थे।

पुलिस की छापेमारी में घर से मिले हथियार
इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा, जहां से और भी हथियार बरामद हुए। अधिकारियों को एक मशीन गन, मशीन गन कन्वर्जन डिवाइस और साइलेंसर मिला। जांच के दौरान पुलिस को एक हैंड ग्रेनेड और सैन्य इस्तेमाल में आने वाला क्लेमोर माइन जैसा विस्फोटक भी मिला। खतरे को देखते हुए बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही इन विस्फोटकों को नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें- व्यापार संबंधों में नया मोड़: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- चीन 200 बोइंग जेट खरीदेगा, खबर के बाद शेयर 4% गिरे

अमेरिका से भागने की कोशिश की दौरान गिरफ्तारी
शुरुआत में जशनप्रीत सिंह पर सैन जोएक्विन काउंटी में राज्य स्तर पर केस दर्ज किया गया था। लेकिन जुलाई 2025 में वह अदालत में पेश नहीं हुआ, जिसके बाद उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इसी दौरान एफबीआई को जानकारी मिली कि उसने भारत जाने के लिए टिकट बुक कर ली है और वह सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला है। 26 जुलाई 2025 को अमेरिकी अधिकारियों ने उसे सैन फ्रांसिस्को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया, इससे पहले कि वह भारत भाग पाता। फिलहाल वह अमेरिकी संघीय हिरासत में है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed