PM Modi UAE Visit: भारत में $5 अरब का निवेश करेगा यूएई; रक्षा, ऊर्जा और गैस सप्लाई पर हुए कई अहम समझौते
PM Modi UAE Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों की यात्रा के पहले चरण में संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में उतरने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान यूएई के राष्ट्रपति अल नाहयान ने पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां पढे़ं, प्रधानमंत्री के दौरे से जुड़े सभी अपडेट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री मोदी
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से पांच देशों के दौरे पर हैं। इस विदेश दौरे में पीएम मोदी सबसे पहले संयुक्त अरब अमीरात का दौरा कर रहे हैं, इसके बाद वे नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली की यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री के इन दौरों का उद्देश्य व्यापार, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, नवाचार और हरित विकास के क्षेत्र में भारत की रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करना है। अपनी यात्रा के दूसरे चरण में, प्रधानमंत्री नीदरलैंड का दौरा करेंगे। वर्ष 2017 के बाद यह प्रधानमंत्री की नीदरलैंड की दूसरी यात्रा होगी। जॉर्ज ने बताया कि इस यात्रा के दौरान, वे नीदरलैंड के किंग विलेम-अलेक्जेंडर और क्वीन मैक्सिमा से मुलाकात करेंगे, साथ ही प्रधानमंत्री रॉब जेटन के साथ भी बातचीत करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर जाएंगे। वहां वे अपने स्वीडिश प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों देश व्यापार और सहयोग बढ़ाने के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री यूरोपीय उद्योग जगत के बड़े मंच 'यूरोपियन राउंड टेबल फॉर इंडस्ट्री' को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भी मौजूद रहेंगी। यात्रा के चौथे चरण में प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को नॉर्वे पहुंचेंगे। वहां वे तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और कई द्विपक्षीय बैठकों में भी शामिल होंगे। दौरे के आखिरी चरण में प्रधानमंत्री मंगलवार को इटली जाएंगे। इटली में वे राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बातचीत करेंगे।
यूएई के F16 जेट विमानों ने किया एस्कॉर्ट
#WATCH | UAE F16 jets escort PM Narendra Modi's aircraft as it enters UAE airspace. pic.twitter.com/mTESpw9tdM
— ANI (@ANI) May 15, 2026
अल नाहयान के साथ पीएम मोदी की प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता
#WATCH | Abu Dhabi, UAE: In his delegation-level talks with UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan, PM Narendra Modi says, "I express heartfelt gratitude to you for the warm welcome. Just like you said - I have come to my second home. This sentiment is a huge capital… pic.twitter.com/PWCNIqO2pq
— ANI (@ANI) May 15, 2026
भारत और यूएई के बीच MoU का आदान-प्रदान
#WATCH | Abu Dhabi, UAE | India and UAE exchange MoUs in the presence of PM Narendra Modi and UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan.
— ANI (@ANI) May 15, 2026
(Video: DD) pic.twitter.com/qlS2nRXfVI
'मैं आपसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए बहुत उत्सुक था'
#WATCH | Abu Dhabi, UAE: In his delegation-level talks with UAE President Sheikh Mohammed bin Zayed Al Nahyan, PM Narendra Modi says, "I used to keep speaking to you over the phone, but I was very eager to meet you in person..."
— ANI (@ANI) May 15, 2026
(Video: DD) pic.twitter.com/45Fzt5bR99
भारत में पांच अरब डॉलर का निवेश करेगा UAE
क्या-क्या बड़े समझौते हुए?
भारत और यूएई के बीच स्ट्रैटेजिक डिफेंस पार्टनरशिप पर समझौता हुआ। इससे रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों का सहयोग और मजबूत होगा। इसके अलावा, पेट्रोलियम रिजर्व को लेकर भी एमओयू साइन किया गया। दोनों देशों के बीच एलपीजी यानी रसोई गैस सप्लाई को लेकर भी समझौता हुआ है, जिससे भारत को ऊर्जा सुरक्षा में फायदा मिलेगा। सबसे बड़ा एलान निवेश को लेकर हुआ। यूएई ने भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर, आरबीएल बैंक और सम्मान कैपिटल में कुल पांच अरब डॉलर निवेश की घोषणा की है।
पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता के लिए भारत हरसंभव मदद को तैयार- पीएम मोदी
राष्ट्रपति अल नाहयान का विशेष भाव के लिए धन्यवाद- पीएम मोदी
I thank my brother HH Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan, President of the UAE, for the special gesture of receiving me at Abu Dhabi airport. I look forward to our discussions towards furthering India-UAE ties across key sectors like energy, investment, supply chains and more.… pic.twitter.com/3RPRCipnsr
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2026