Xi-Trump Meeting: 'शी और ट्रंप के बीच बनी नई सहमतियां', चीनी विदेश मंत्रालय ने बताया रिश्तों के लिए अहम कदम
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि जिनपिंग और ट्रंप के बीच बीजिंग में हुई बैठक में कई अहम मुद्दों पर नई साझा सहमतियां बनीं और दोनों देशों ने रिश्तों को रणनीतिक स्थिरता के साथ आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। वहीं, ट्रंप ने शी जिनपिंग को महान नेता बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यह नई सोच आगे दोनों देशों के संबंधों को दिशा देगी
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि दोनों राष्ट्रपतियों ने चीन-अमेरिका संबंधों को रणनीतिक स्थिरता वाले रचनात्मक रिश्ते के रूप में आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। यह नई सोच आने वाले तीन वर्षों और उससे आगे तक दोनों देशों के संबंधों को दिशा देगी।बयान के अनुसार, दोनों नेताओं ने चीन-अमेरिका संबंधों को स्थिर, स्वस्थ और टिकाऊ तरीके से आगे बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की। उनका मानना है कि इससे दुनिया में शांति, समृद्धि और विकास को बढ़ावा मिलेगा।
डोनाल्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर बीजिंग पहुंचे हैं। पिछले साल अक्तूबर में बुसान में हुई मुलाकात के बाद यह दोनों नेताओं की पहली आमने-सामने की बैठक है। साथ ही, पिछले नौ वर्षों में किसी अमेरिकी राष्ट्रपति की यह पहली चीन यात्रा भी है।
ट्रंप ने शी को बताया महान नेता
ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच शानदार व्यापार समझौते हुए हैं, जो अमेरिका और चीन दोनों के लिए फायदेमंद होंगे। उन्होंने शी जिनपिंग की तारीफ करते हुए कहा, वह एक महान व्यक्ति हैं, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं।ट्रंप ने दावा किया कि दोनों नेताओं ने कई ऐसे मुद्दों को सुलझाया है, जिन्हें दूसरे लोग शायद हल नहीं कर पाते। उन्होंने कहा, “हमने कई समस्याओं का समाधान किया है, जिन्हें बहुत से लोग सुलझा नहीं सकते थे। ईरान मुद्दे पर भी दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और चीन दोनों चाहते हैं कि ईरान संकट खत्म हो। उन्होंने दोहराया कि दोनों देश नहीं चाहते कि ईरान के पास परमाणु हथियार हों।
ट्रंप ने यह भी कहा कि समुद्री व्यापार मार्ग खुले रहना बेहद जरूरी है। उनका इशारा रणनीतिक जलमार्गों और वैश्विक सप्लाई चेन की सुरक्षा की ओर था। इस दौरान ट्रंप ने घोषणा की कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 24 सितंबर को अमेरिका का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा, “यह यात्रा पारस्परिक होगी और मुझे उम्मीद है कि वह भी चीन को लेकर मेरी तरह प्रभावित होकर लौटेंगे।
ट्रंप और शी की झोंगनानहाई परिसर में हुई अहम बैठक
ट्रंप ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बीजिंग स्थित झोंगनानहाई परिसर में अहम बैठक की। यह मुलाकात ट्रंप की दो दिवसीय चीन यात्रा का हिस्सा है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, बैठक के दौरान ट्रंप ने परिसर के खूबसूरत बगीचों और वहां की साज-सज्जा की तारीफ की। शी जिनपिंग खुद ट्रंप के साथ पूरे परिसर में मौजूद रहे। झोंगनानहाई को चीन का व्हाइट हाउस माना जाता है। यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का सबसे अहम नेतृत्व परिसर है, जहां चीन के शीर्ष नेता काम करते हैं और महत्वपूर्ण सरकारी फैसले लिए जाते हैं।
करीब 1,500 एकड़ में फैला यह परिसर बड़े-बड़े झीलों, पारंपरिक बगीचों, मंडपों और सरकारी दफ्तरों से घिरा हुआ है। इसे चीन के सबसे सुरक्षित और गोपनीय इलाकों में गिना जाता है। यहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रहती है और आम लोगों की पहुंच पूरी तरह सीमित होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.