सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel says it will continue to attack Hezbollah. What is Netanyahu's stance on the two-week ceasefire?

West Asia: इस्राइल बोला- हिजबुल्ला के खिलाफ हमले करते रहेंगे, दो हफ्ते के सीजफायर पर नेतन्याहू का रुख क्या?

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Dubey Updated Wed, 08 Apr 2026 02:38 PM IST
विज्ञापन
सार

युद्धविराम के बीच इस्राइल ने साफ कर दिया है कि यह सीजफायर लेबनान पर लागू नहीं होगा। इस्राइली सेना हिजबुल्ला के खिलाफ अपने जमीनी और हवाई हमले जारी रखे हुए है। आइए विस्तार से जानते हैं। 

Israel says it will continue to attack Hezbollah. What is Netanyahu's stance on the two-week ceasefire?
इस्राइल का रुख - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के साथ दो हफ्ते के युद्धविराम समझौते के बावजूद इस्राइल ने साफ कर दिया है कि लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ उसकी सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। इस्राइली सेना ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि वह जमीनी और हवाई अभियानों के साथ लड़ाई जारी रखे हुए है।
Trending Videos


यह बयान ऐसे समय में आया है जब पाकिस्तान की मध्यस्थता से अमेरिका, ईरान और इस्राइल के बीच दो सप्ताह के सीजफायर पर सहमति बनी है। हालांकि इस्राइल ने स्पष्ट किया कि यह समझौता केवल ईरान तक सीमित है और इसमें लेबनान या हिजबुल्ला शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम नेतन्याहू ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि इस्राइल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस फैसले का समर्थन करता है, जिसमें ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को दो हफ्ते के लिए स्थगित किया गया है। यह निर्णय इस शर्त पर आधारित है कि ईरान तत्काल होर्मुज जलडमरूमध्य को खोल दे और अमेरिका, इस्राइल व क्षेत्रीय देशों पर सभी हमले बंद करे।

हिजबुल्ला के खिलाफ इस्राइल का ऑपरेशन जारी रहेगा

इस्राइल ने यह भी दोहराया कि लेबनान में हिजबुल्ला के खिलाफ उसके ऑपरेशन जारी रहेंगे। सेना दक्षिणी लेबनान में जमीनी कार्रवाई और अन्य इलाकों में हवाई हमले कर रही है, जिसका उद्देश्य हिजबुल्ला की सैन्य क्षमता को कमजोर करना है, ताकि उत्तरी इस्राइल पर हमलों को रोका जा सके।

ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ प्रस्तावित बड़े सैन्य हमले को फिलहाल टालने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका दो हफ्तों के लिए बमबारी और हमले रोकने को तैयार है, बशर्ते ईरान सुरक्षित और तत्काल रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत हो।

तेहरान में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने भी इस अस्थायी युद्धविराम को स्वीकार कर लिया है। ईरान ने संकेत दिया है कि अगर उस पर हमले बंद रहते हैं, तो उसकी सैन्य कार्रवाई भी रुकेगी। साथ ही, ईरान ने अगले दो हफ्तों के दौरान अमेरिका के साथ वार्ता के लिए सहमति जताई है।

पाकिस्तान में होगी बातचीत

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दोनों देशों अमेरिका और ईरान को 10 अप्रैल को इस्लामाबाद में बातचीत के लिए आमंत्रित किया है, ताकि स्थायी समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

गौरतलब है कि यह संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ था, जब अमेरिका ने ईरान पर उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर सैन्य कार्रवाई शुरू की थी। अब यह अस्थायी युद्धविराम क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, हालांकि इस्राइल-हिजबुल्ला मोर्चे पर हालात अब भी बेहद संवेदनशील बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed