सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli airlines sent their planes to other countries, flights in India affected

Israel-US: इस्राइली एयरलाइंस ने अपने विमान दूसरे देशों में भेजे, भारत में भी प्रभावित हुईं उड़ानें

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला,यरूशलम Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 13 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार

ईरान पर हमले के बाद इस्राइल की विमानन कंपनियों एल अल, इस्राइल और अर्किया ने अपने विमानों को हवाई अड्डों से हटा लिया है। इस्राइल की कई उड़ानें साइप्रस गईं और कई एल अल विमान यूरोप के हवाई अड्डों पर गए।

Israeli airlines sent their planes to other countries, flights in India affected
प्लेन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

इस्राइल की विमानन कंपनियों एल अल, इस्राइल और अर्किया ने कहा कि वे अपने विमानों को देश से बाहर ले जा रहे हैं। एयरलाइंस की तरफ से यह कदम इस्राइल की ओर से ईरान के खिलाफ व्यापक हमले शुरू करने और जवाबी कार्रवाई की तैयारी करने के कुछ ही घंटों बाद उठाया गया।

Trending Videos


तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने बताया कि विमान बिना यात्रियों के उड़ाए गए। इस हवाईअड्डे को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। इस्राइल एयरलाइन ने कहा कि वह अपने विमानों को हवाईअड्डे से हटा रही है तथा उन्हें अन्यत्र स्थानांतरित कर रही है। उसने कहा कि यह पिछले कुछ दिनों में तैयार की गई आकस्मिक योजना का हिस्सा है। वहीं, एल अल ने कहा कि वह विमानों को इजरायल से अपने गंतव्यों पर ले जा रहा है, जबकि अर्किया ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उसके विमान कहां भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फ्लाइट ट्रैकिंग डाटा से पता चला कि शुक्रवार सुबह स्थानीय समयानुसार कई विमान तेल अवीव से रवाना हुए। फ्लाइटराडार24 डाटा से पता चला कि इस्राइल की कई उड़ानें साइप्रस गईं और कई एल अल विमान यूरोप के हवाई अड्डों पर गए।

इस्राइल-ईरान तनाव के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों पर पड़ा असर
इस्राइल और ईरान के उत्पन्न तनाव के चलते इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई है। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश से नई दिल्ली आने वाली छह उड़ानों को रद्द किया गया। वहीं प्रस्थान वाली सात उड़ानों को रद्द किया गया। विदेश जा रही दो उड़ानों को बीच सफर में ही वापस बुला लिया जबकि उड़ान भरने को तैयार दो विमानों को टेकऑफ से रोक दिया गया और बे एरिया में वापस लौटाया गया। 

वहीं दूसरी ओर यूरोप व अमेरिका जाने वाली एअर इंडिया की कई उड़ानें दो से चार घंटे विलंब से रवाना हुई। कई उड़ानें बीच रास्ते से वापस बुला ली गई, वहीं कई उड़ानों को रद किया गया। उड़ानों के प्रभावित होने से यात्री और उनके परिशान परेशान हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed