{"_id":"69c1160cbd89db10d70f7bf1","slug":"jewish-ambulance-service-vehicles-set-on-fire-in-london-amid-west-asia-crisis-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम एशिया संकट का असर: लंदन में यहूदी एम्बुलेंस सेवा के वाहनों में लगाई आग, घृणा अपराध की जांच शुरू","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पश्चिम एशिया संकट का असर: लंदन में यहूदी एम्बुलेंस सेवा के वाहनों में लगाई आग, घृणा अपराध की जांच शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Nitin Gautam
Updated Mon, 23 Mar 2026 03:59 PM IST
विज्ञापन
सार
पश्चिम एशिया में बढ़ते संकट के बीच लंदन में यहूदी विरोधी घटना ने पूरी दुनिया का ध्यान खींचा है। दरअसल लंदन में एक यहूदी एंबुलेंस सेवा के चार वाहनों में आग लगा दी गई। लंदन की पुलिस इस घटना को यहूदी विरोध से जोड़कर जांच कर रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन
विस्तार
लंदन में एक यहूदी चैरिटी संगठन की चार एम्बुलेंस गाड़ियों को सोमवार तड़के आग के हवाले कर दिया गया। ब्रिटिश पुलिस इस घटना की जांच घृणा अपराध (हेट क्राइम) के तौर पर कर रही है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे यहूदी-विरोधी हमला बताया। उन्होंने कहा, 'मेरी संवेदनाएं यहूदी समुदाय के साथ हैं, जो आज सुबह इस भयावह खबर के साथ जागा है।'
वाहनों में आग लगने के साथ हुए धमाके
मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अनुसार, आग लगने की घटना लंदन के गोल्डर्स ग्रीन इलाके में हुई, जहां बड़ी संख्या में यहूदी समुदाय के लोग रहते हैं। लंदन फायर ब्रिगेड ने बताया कि स्वयंसेवी आपातकालीन चिकित्सा सेवा देने वाले संगठन हटजोला नॉर्थवेस्ट की चार एम्बुलेंस इस आग में क्षतिग्रस्त हो गईं। वाहनों में रखे कई गैस सिलेंडर फटने से पास की एक इमारत की खिड़कियां भी टूट गईं। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और आग पर काबू पा लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सारा जैक्सन ने बताया कि इस घटना से यहूदी समुदाय में चिंता है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और इलाके में अतिरिक्त गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि धमाकों की आवाज गैस कैनिस्टर फटने के कारण आई थी। एहतियात के तौर पर आसपास के घरों को खाली करा लिया गया।
ब्रिटेन में बढ़ रहे एंटी-सेमिटिक मामले
समुदाय सुरक्षा ट्रस्ट के अनुसार, साल 2023 के अंत में शुरू हुई इस्राइल-हमास की लड़ाई के बाद से ब्रिटेन में यहूदी-विरोधी घटनाओं में तेज बढ़ोतरी हुई है। संगठन के आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में ऐसे 3,700 मामले दर्ज किए गए, जबकि 2022 में यह संख्या 1,662 थी। अक्तूबर 2025 में मैनचेस्टर में योम किप्पुर पर्व के दौरान एक हमलावर ने सिनेगॉग के बाहर जुटे लोगों पर कार चढ़ा दी और एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले के दौरान पुलिस की गोलीबारी में एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गई थी।
Trending Videos