फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Kenya Helicopter Crash five Americans Among seven Killed in Safari Helicopter Accident in Northern Kenya

Kenya Helicopter Crash: सफारी के दौरान हेलीकॉप्टर क्रैश, पांच अमेरिकी समेत सात लोगों की मौत

Thu, 20 Aug 2026 01:00 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नैरोबी Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Thu, 20 Aug 2026 01:00 AM IST
सार

केन्या के उत्तरी हिस्से में सफारी के दौरान एक हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई, जिनमें पांच अमेरिकी नागरिक शामिल थे। विमान लॉइसाबा कंजरवेंसी से साम्बुरु काउंटी के इवासो न्यिरो इलाके की ओर जा रहा था। हादसा माउंट ओलोलोक्वे के पास दुर्गम इलाके में हुआ। हेलीकॉप्टर कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ और इसमें कौन-कौन लोग सवार थे? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Kenya Helicopter Crash five Americans Among seven Killed in Safari Helicopter Accident in Northern Kenya
हेलीकॉप्टर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केन्या के उत्तरी हिस्से में बुधवार सुबह सफारी के दौरान एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस और अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, मृतकों में पांच अमेरिकी नागरिक शामिल थे। हेलीकॉप्टर सुबह 9:13 बजे लॉइसाबा कंजरवेंसी से साम्बुरु काउंटी के इवासो न्यिरो इलाके की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और क्या हुआ?

केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। इनमें छह यात्री और एक पायलट था। उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। साम्बुरु के पुलिस कमांडर डेविड नकोरोई ने बुधवार देर शाम पुष्टि की कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पांच अमेरिकी नागरिकों की मौत से क्या पता चला?

अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया कि मृतकों में पांच अमेरिकी नागरिक थे। अमेरिकी दूतावास स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है और पीड़ितों से जुड़े लोगों को जरूरी कांसुलर सहायता उपलब्ध करा रहा है। मृतकों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। हालांकि, अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित एक स्थानीय टीवी स्टेशन ने बताया कि मृतकों में जोस सुआरेज भी शामिल थे, जिनकी उम्र 55 वर्ष थी और वह टेलीमुंडो के फ्लोरिडा स्थित कई स्टेशनों के अध्यक्ष और महाप्रबंधक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा किस इलाके में हुआ और राहत टीम ने क्या किया?

स्थानीय मीडिया के अनुसार, हेलीकॉप्टर माउंट ओलोलोक्वे की तलहटी में स्थित एक दुर्गम और ऊबड़-खाबड़ इलाके में गिरा। यह स्थान पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है। हेलीकॉप्टर स्थानीय कंपनी लेडी लॉरी हेलीकॉप्टर्स का था और चार्टर उड़ान के तहत यात्रियों को ले जा रहा था। सफारी कंपनी एंडबियॉन्ड के साथ यात्रा कर रहे लोगों के लिए यह उड़ान संचालित की गई थी। ट्रॉपिक एयर केन्या ने तलाश और बचाव अभियान में मदद के लिए अपने दो हेलीकॉप्टर भेजे। केन्या रेड क्रॉस की आपातकालीन टीमें भी बहु-एजेंसी राहत अभियान में शामिल हुईं।

हादसे की जांच में अब किन सवालों के जवाब तलाशे जाएंगे?

केन्या नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर यूरोकॉप्टर ईसी130 बी4 था। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश होगी कि उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई थी या हादसे के पीछे कोई दूसरा कारण था। यह घटना ऐसे समय हुई है जब केन्या का पर्यटन उद्योग दूर-दराज के इलाकों में पर्यटकों को पहुंचाने के लिए घरेलू हवाई सेवाओं पर काफी निर्भर करता है। इससे पहले फरवरी में पश्चिमी केन्या के पहाड़ी इलाके में भी हेलीकॉप्टर दुर्घटना हुई थी, जिसमें छह लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed