सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   kim jong un daughter kim ju ae tank drill north korea succession speculation us south korea drills

North Korea: सैन्य अभ्यास के दौरान पिता के साथ दिखीं 13 वर्षीय बेटी जू, किम जोंग उन ने हथियार और टैंक भी दिखाए

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: अमन तिवारी Updated Fri, 20 Mar 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन सैन्य अभ्यास के दौरान अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ टैंक की सवारी करते नजर आए। यह सैन्य अभ्यास अमेरिका-दक्षिण कोरिया के बीच जारी संयुक्त सैन्य अभ्यास के बीच हुआ है।

kim jong un daughter kim ju ae tank drill north korea succession speculation us south korea drills
बेटी के साथ दिखे किम जोंग उन। - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन एक बार फिर अपनी बेटी के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आए हैं। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को कुछ तस्वीरें जारी कीं, जिनमें किम और उनकी बेटी एक टैंक पर सवार दिखाई दे रहे हैं। यह सैन्य अभ्यास गुरुवार को हुआ था। इससे कुछ दिन पहले ही दोनों को रॉकेट लॉन्च देखते और पिस्तौल से फायरिंग करते हुए देखा गया था।
Trending Videos


उत्तर कोरिया आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए (केसीएनए) ने बताया कि किम जोंग उन ने टैंक यूनिट और पैदल सेना के युद्धाभ्यास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेना से युद्ध की तैयारियों को पूरी तरह पुख्ता करने का आह्वान किया। तस्वीरों में किम और उनकी बेटी काले रंग की लेदर जैकेट पहने हुए हैं। वे एक जैतून के हरे रंग के टैंक पर बाकी सैनिकों के साथ बैठे हैं। एक तस्वीर में किम की बेटी टैंक के ऊपरी हिस्से (हैच) से अपना सिर बाहर निकालकर देख रही है, जबकि किम मुस्कुराते हुए टैंक के ऊपर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किम की बेटी का नाम किम जू ऐ बताया जाता है और उसकी उम्र करीब 13 साल है। वह साल 2022 के अंत से अपने पिता के साथ कई महत्वपूर्ण सैन्य और अन्य बड़े कार्यक्रमों में दिखाई दे रही है। मीडिया में अक्सर ऐसी तस्वीरें आती हैं जो पिता और बेटी के बीच करीबी रिश्ते को दिखाती हैं।

ये भी पढ़ें:  Iran: जनवरी में हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल तीन लोगों को दी गई फांसी, पुलिस अधिकारियों की हत्या का था आरोप

पिछले हफ्ते भी दोनों ने एक हथियार कारखाने का दौरा किया था और वहां पिस्तौल से निशाना लगाया था। इसके अलावा उन्होंने कई रॉकेट लॉन्च सिस्टम का परीक्षण भी देखा। पिछले साल सितंबर में वह अपने पिता के साथ बीजिंग भी गई थी। 

दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने पिछले महीने अनुमान लगाया था कि किम जोंग उन अपनी बेटी को उत्तराधिकारी घोषित करने के बहुत करीब हैं। हालांकि, कुछ विशेषज्ञ इस बात से पूरी तरह सहमत नहीं हैं। उनका तर्क है कि किम जोंग उन अभी काफी युवा हैं। साथ ही उत्तर कोरिया की सत्ता में हमेशा पुरुषों का ही दबदबा रहा है।

उत्तर कोरिया का यह सैन्य अभ्यास ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपना वार्षिक सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। उत्तर कोरिया इन अभ्यासों को अपने देश पर हमले की तैयारी मानता है। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने गुरुवार को अपना 11 दिनों का कंप्यूटर आधारित अभ्यास खत्म किया है, लेकिन उनका मैदानी प्रशिक्षण अभी भी जारी है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed