सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Lee Jae-myung wins South Korea presidential election News In Hindi

South Korea: राष्ट्रपति चुनाव में म्युंग ने हासिल की जीत, मार्शल लॉ लगाने वाले येओल की पार्टी की करारी हार

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
सार

दक्षिण कोरिया में समय से पहले हुए राष्ट्रपति चुनाव में लिबरल नेता ली जे म्युंग की धमाकेदार जीत हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके प्रतिद्वंदी किम मून सू ने हार स्वीकार कर ली, जिसके बाद परिणाम पूरी तरह से साफ हो गया। यह चुनाव पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल के मार्शल लॉ विवाद के बाद हुआ था।  

Lee Jae-myung wins South Korea presidential election News In Hindi
दक्षिण कोरिया में चुनाव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

दक्षिण कोरिया में समय से पहले हुए राष्ट्रपति चुनाव में लिबरल विपक्षी नेता ली जे म्युंग की जीत हो गई है। मुख्य रूढ़िवादी उम्मीदवार किम मून सू ने पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली थी। बता दें कि यह चुनाव उस समय हुआ जब पूर्व रूढ़िवादी राष्ट्रपति यून सुक योल द्वारा अचानक मार्शल लॉ लागू किए जाने से देश में भारी राजनीतिक उथल-पुथल मच गई थी। बाद में यून को पद से हटा दिया गया।

Trending Videos


किम मून सू ने मानी हार
चुनाव के बाद वोटों की गिनती को देखते हुए किम मून सू ने पत्रकारों से कहा कि मैं जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करता हूं और ली जे म्युंग को उनकी जीत की बधाई देता हूं। देखा जाए तो मून के इस बयान के बाद यह साफ हो गया कि ली राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- UK: ब्रिटिश सांसदों ने पाकिस्तान को मिलने वाली मदद पर जताई चिंता, आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख का किया समर्थन

बिना ट्रांजिशन के पदभार संभालेंगे नए राष्ट्रपति
लगभग 80% वोटिंग टर्नआउट के साथ यह चुनाव सबसे अधिक मतदान वाले राष्ट्रपति चुनावों में से एक रहा। जनता राजनीतिक अस्थिरता से उबरना चाहती थी, यही वजह है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग मतदान करने निकले। विजेता बुधवार को ही तुरंत राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे, जो 5 साल के लिए एकमात्र कार्यकाल होगा, इसमें कोई ट्रांजिशन पीरियड नहीं होगा।


कैसा रहा ली जे म्युंग का अबतक का सफर
ली जे म्युंग कभी बाल मजदूर रहे थे और उन्होंने संघर्ष से उठकर राजनीति में नाम कमाया। वह पहले ग्योंगगी प्रांत के गवर्नर और सियोंगनाम शहर के मेयर रह चुके हैं। वे लंबे समय से रूढ़िवादी व्यवस्था की कड़ी आलोचना करते आए हैं और आर्थिक असमानता व भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाने की बात करते हैं। हालांकि उनके आलोचक उन्हें एक लोकलुभावन और विभाजनकारी नेता मानते हैं, जो वादों से पीछे हट जाते हैं।

ये भी पढ़ें:- South Korea: विपक्षी नेता ली जे म्युंग ने जीता राष्ट्रपति पद का चुनाव, किम मून सू ने हार स्वीकार की

विदेश नीति पर ली की कैसी है डिप्लोमेसी
अब बात अगर ली की विदेश नीति की करें तो, इसको लेकर ली ने कहा है कि वे अमेरिका और जापान के साथ दक्षिण कोरिया के त्रिपक्षीय रिश्तों को मजबूत बनाए रखेंगे। उत्तर कोरिया के साथ बेहतर संबंधों की बात जरूर कही, लेकिन यह भी माना कि निकट भविष्य में किम जोंग उन के साथ कोई बैठक होना बहुत मुश्किल है। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि चाहे कोई भी राष्ट्रपति बने, अमेरिका के साथ टैरिफ विवाद, सैन्य खर्च का मुद्दा और उत्तर कोरिया का परमाणु कार्यक्रम ऐसे जटिल मसले हैं जिनमें तत्काल कोई बड़ी उपलब्धि मिलना मुश्किल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed