सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   man stabbed and wounded people at a train station in the Swiss city

Switzerland: स्विस नागरिक ने ट्रेन स्टेशन पर किया चाकू से हमला, तीन घायल; पुलिस जांच जारी

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, विंटरथुर Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 28 May 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Switzerland: स्विट्जरलैंड के विंटरथुर शहर में रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक युवक ने चाकू से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी स्विस नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है और हमले की वजह की जांच की जा रही है। पढ़िए रिपोर्ट-

man stabbed and wounded people at a train station in the Swiss city
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विज्ञापन

विस्तार

स्विट्जरलैंड के विंटरथुर शहर के एक ट्रेन स्टेशन पर एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एपी की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। 


सुबह साढ़े आठ बजे हुआ हमला
ज्यूरिख क्षेत्रीय पुलिस ने बयान में कहा, यह हमला सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, आरोपी (31 वर्षीय स्विस नागरिक) के हमले के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।  घायल हुए तीनों लोग स्विस नागरिक हैं, जिनकी उम्र 28, 43 और 52 वर्ष है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनकी चोटें कितनी गंभीर हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: केन्या में दर्दनाक हादसा; गर्ल्स बोर्डिंग स्कूल में लगी आग से 16 छात्राओं की मौत, 79 घायल
विज्ञापन


विंटरथुर की आबादी करीब एक लाख 23 हजार है। यह शहर स्विट्जरलैंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से में स्थित है और देश के सबसे बड़े शहर ज्यूरिख के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed