बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Masoud Pezeshkian asks Americans Is Iran war in your interest US Israel Peace Talks Donald Trump

'टकराव और संवाद दोनों के रास्ते खुले': पेजेशकियन का अमेरिकी जनता से सवाल- क्या युद्ध आपके हित में है?

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Devesh Tripathi Updated Thu, 02 Apr 2026 08:55 AM IST
विज्ञापन
सार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिकी जनता को एक संदेश में कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच टकराव और बातचीत दोनों संभव हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा किसी भी आक्रामकता का सामना करने के लिए ईरान पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने इस्राइल पर अमेरिका को ईरान के खिलाफ युद्ध में घसीटने का आरोप लगाया।

Masoud Pezeshkian asks Americans Is Iran war in your interest US Israel Peace Talks Donald Trump
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने अमेरिकी नागरिकों से सीधे सवाल करते हुए कहा कि क्या यह युद्ध वास्तव में उनके हित में है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चार पन्नों के बड़े संदेश में कई बातें कहीं।
Trending Videos


दुबई से जारी इस संदेश में मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ईरान और अमेरिका के बीच टकराव और संवाद- दोनों रास्ते खुले हैं, लेकिन यह अमेरिका के लोगों पर निर्भर करता है कि वे किस दिशा को चुनते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'NATO महज कागजी शेर': सहयोगी देशों पर फूटा ट्रंप का गुस्सा, होर्मुज का जिक्र कर चीन-जापान को भी सुना डाला

ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी जनता से पूछा सीधा सवाल
पेजेशकियन ने सवाल उठाया, ''क्या वास्तव में इस युद्ध से अमेरिकी जनता के हित पूरे हो रहे हैं? क्या ईरान की ओर से ऐसा कोई वास्तविक खतरा था, जो इस तरह के कदम को सही ठहराए?'' 

अमेरिकी की आक्रामकता का जवाब देने को तैयार
ईरानी राष्ट्रपति ने दावा किया कि आधुनिक इतिहास में ईरान ने कभी आक्रामक रुख नहीं अपनाया, जबकि उसके पास अपने कई पड़ोसी देशों से अधिक सैन्य क्षमता रही है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद ईरान ने संयम बरता है, लेकिन अगर उस पर हमला किया जाता है तो वह उसका सामना करने में सक्षम है और हर तरह की आक्रामकता को झेलने के लिए तैयार है।

मसूद पेजेशकियन ने यह भी संकेत दिया कि अमेरिका इस संघर्ष में इस्राइल के लिए एक प्रतिनिधि (प्रॉक्सी) के रूप में शामिल हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्राइल ने अमेरिका को इस युद्ध में खींचा है और यह सवाल भी उठाया कि क्या अमेरिका फर्स्ट वास्तव में अमेरिकी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

ईरान युद्ध का नतीजा तय करेगा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य : पेजेशकियन
उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा पड़ोसी देशों के खिलाफ की जा रही कार्रवाईयां वैध आत्मरक्षा पर आधारित एक संतुलित प्रतिक्रिया हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां टकराव का रास्ता पहले से ज्यादा महंगा और निष्फल साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें: दोराहे पर एशिया के मजदूर: युद्ध के साए में रोजगार चुनें या जिंदगी, लाखों श्रमिक घर-परिवार के लिए अभी वहीं फंसे

अपने संदेश में पेजेशकियन ने कहा,''टकराव और संवाद के बीच चुनाव वास्तविक और महत्वपूर्ण है। इसका नतीजा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा।'' उन्होंने यह भी कहा कि अपने हजारों साल के इतिहास में ईरान ने कई हमलावरों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि आज वे केवल इतिहास के पन्नों में बदनाम नाम बनकर रह गए हैं, जबकि ईरान मजबूती और सम्मान के साथ कायम है।

अन्य वीडियो
Masoud Pezeshkian, Iran war, US, Israel, Peace Talks, Donald Trump, West Asia Conflict
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed