फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ness Wadiya sentenced in Japan over drugs possession

ड्रग्स रखने के मामले में जापानी कोर्ट ने किंग्स इलेवन के सह मालिक नेस वाडिया को सुनाई दो साल की सजा

Tue, 30 Apr 2019 02:19 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, टोकियो
वर्ल्ड डेस्क, टोकियो Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 30 Apr 2019 02:19 PM IST
विज्ञापन
Ness Wadiya sentenced in Japan over drugs possession
नेस वाडिया (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
जापानी कोर्ट ने भारतीय उद्योगपति नेस वाडिया को ड्रग्स रखने के मामले में दो साल की सजा सुनाई है। भारत के सबसे धनी कारोबारी परिवारों में से एक नेस वाडिया को जापान में स्कीइंग की छुट्टी के दौरान ड्रग्स रखने के लिए यह सजा सुनाई गई है। 
विज्ञापन


283 साल पुराने वाडिया समूह के एक मात्र वारिस और किंग्स इलेवन पंजाब क्रिकेट टीम के सह-मालिक नेस वाडिया को मार्च के प्रारंभ में उत्तरी जापानी द्वीप होक्काइडो के न्यू चिटोज हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


 जापानी मीडिया के अनुसार, न्यू चिटोज के सीमा शुल्क अधिकारियों को चेकिंग के दौरान नेस वाडिया के पास से 25 ग्राम नशीला पदार्थ मिला था। 

47 साल के नेस वाडिया भारत के मशहूर बिजनेसमैन नुस्ली वाडिया के सबसे बड़े बेटे हैं। फोर्ब्स के अनुसार, इनके पास 7 बिलियन की कुल संपत्ति है। वाडिया समूह में बिस्किट की दिग्गज कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज से लेकर बजट एयरलाइन गोएयर तक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान के मादक पदार्थ कानून सख्त हैं और वर्तमान में इन्हें विशेष रूप लागू किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed