{"_id":"6a2614ce9ce2608f62065187","slug":"opec-plus-countries-will-increase-oil-production-amid-energy-crisis-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"OPEC: तेल आपूर्ति संकट के बीच बड़ा कदम, हर दिन 1.88 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाएंगे ओपेक प्लस देश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
OPEC: तेल आपूर्ति संकट के बीच बड़ा कदम, हर दिन 1.88 लाख बैरल तेल उत्पादन बढ़ाएंगे ओपेक प्लस देश
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 08 Jun 2026 06:33 AM IST
विज्ञापन
सार
वैश्विक तेल संकट के बीच ओपेक प्लस देशों ने तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है। तेल उत्पादक ओपेक देशों ने जुलाई में भी हर रोज 1.88 बैरल प्रति दिन तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला किया है।
ओपेक+ ने तेल उत्पादन बढ़ाया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आपूर्ति संकट और ऊंची कीमतों के बीच पेट्रोलियम उत्पादकों के संगठन ओपेक प्लस के सात देशों ने जुलाई में लगातार दूसरे महीने कच्चे तेल का उत्पादन 1.88 लाख बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) बढ़ाने की घोषणा की है। इससे पहले इन देशों ने मई में जून के लिए भी 1.88 लाख बीपीडी उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई थी।
ओमान में हुई ओपेक प्लस देशों की बैठक में हुआ फैसला
तेल उत्पादन बढ़ाने का यह फैसला रविवार को सऊदी अरब, रूस, इराक, कुवैत, कजाखस्तान, अल्जीरिया और ओमान के बीच हुई वर्चुअल बैठक में लिया गया। यह कदम आपूर्ति में मर्जी से की गई कटौती को धीरे-धीरे कम करने की ओपेक समूह की कोशिशों का हिस्सा है। फैसले की जानकारी देते हुए ओपेक ने कहा, सात देशों ने अप्रैल, 2023 में घोषित स्वेच्छा से किए गए बदलावों के तहत 1.88 लाख बीपीडी के उत्पादन एडजस्टमेंट को लागू करने का निर्णय लिया है। हालांकि, इन बदलावों को बाजार की बदलती स्थितियों के आधार पर धीरे-धीरे आंशिक या पूरी तरह से वापस लिया जा सकता है।
विज्ञापन
Trending Videos

| देश | उत्पादन (बैरल प्रतिदिन) |
|---|---|
| सऊदी अरब | 62,000 |
| रूस | 62,000 |
| इराक | 26,000 |
| कुवैत | 16,000 |
| कजाखस्तान | 10,000 |
| अल्जीरिया | 6,000 |
| ओमान | 5,000 |
नोट: उत्पादन की इकाई बैरल प्रतिदिन है।