फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Army kills 30 TTP terrorists after Orakzai attack

Pakistan: पाकिस्तानी सेना ने लिया ओरकजई हमले का बदला, मार गिराए 30 टीटीपी आतंकी

Fri, 10 Oct 2025 05:52 PM IST
लव. गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर Published by: लव. गौर Updated Fri, 10 Oct 2025 05:52 PM IST
सार

Pakistan: उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान में 30 टीटीपी आतंकवादी मारे गए हैं। पाक सेना ने ओरकजई जिले में हाल ही में  11 सैनिकों की हत्या में शामिल 30 तालिबान आतंकियों को मार गिराया है। 

विज्ञापन
Pakistan Army kills 30 TTP terrorists after Orakzai attack
पाकिस्तानी सेना की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि उसने तालिबान के 30 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने यह कार्रवाई बीते 7 अक्तूबर को सैन्य काफिले पर हमला और 9 सैनिकों और 2 अधिकारियों की मौत के बाद की है। पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के ओरकजई जिले में हाल ही में एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर सहित 11 सैनिकों की हत्या में शामिल 30 तालिबान आतंकवादियों को मार गिराया है।
विज्ञापन


ओरकजई हमले के बाद अभियान
दरअसल, इस हफ्ते की शुरुआत में खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई जिले में एक खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान के दौरान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आतंकवादियों के साथ हुई झड़पों में 11 सैन्यकर्मी मारे गए थे। शुक्रवार को जारी एक बयान में सेना ने कहा कि 7 अक्टूबर को ओरकजई हमले के बाद सुरक्षा बल आतंकियों के खिलाफ कई जवाबी अभियान चला रही है।
विज्ञापन


सेना ने आगे बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर ओरकजई के जमाल माया इलाके में चलाए गए एक अभियान के दौरान आतंकवादी घटना में शामिल सभी 30 आतंकियों को भीषण गोलीबारी के बाद मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद की जद में पाकिस्तान
पिछले हफ्ते एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान आतंकवाद से जूझ रहा है और 2025 की तीसरी तिमाही में कुल हिंसा में 46 प्रतिशत की वृद्धि हुई। खैबर पख्तूनख्वा सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र रहा, जहां हिंसा से जुड़ी कुल मौतों में से लगभग 71 प्रतिशत (638) और हिंसा की 67 प्रतिशत (221) घटनाएं हुईं।


इसके बाद बलूचिस्तान है, जहां 25 प्रतिशत से ज्यादा मौतें (230) और घटनाएं (85) हुईं। पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों में वृद्धि देखी गई है, खासकर खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में, जहां मुख्य रूप से पुलिस, कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed