{"_id":"69a6d387abc955a80d043990","slug":"pakistan-forces-kill-upto-60-afghan-taliban-personnel-in-overnight-operations-minister-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैबर पख्तूनख्वा में अफगान तालिबान के 67 लड़ाके ढेर?: पाकिस्तानी मंत्री का दावा- सेना ने रातभर चलाया अभियान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
खैबर पख्तूनख्वा में अफगान तालिबान के 67 लड़ाके ढेर?: पाकिस्तानी मंत्री का दावा- सेना ने रातभर चलाया अभियान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
Published by: Nirmal Kant
Updated Tue, 03 Mar 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार
Pakistan: पाकिस्तान ने मंगलवार को दावा किया कि उसने अलग-अलग सैन्य अभियानों में 67 अफगान लड़ाकों को ढेर किया है। दोनों देशों के बीच बीते पांच दिनों से तनाव चरम पर है। पढ़ें रिपोर्ट-
पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव इन दिनों चरम पर है। दोनों पक्षों दूसरों के सैनिकों और लड़ाकों को मार गिराने के अलग-अलग दावे कर रहे हैं। इस बीच, पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने अफगान तालिबान के 67 लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है। अधिकारियों ने कहा कि रातभर अभियान चलाया गया और मंगलवार की सुबह दक्षिण-पश्चिम सीमा पर 16 स्थानों पर उनके हमलों को नाकाम कर दिया गया।
पाकिस्तान के सूचना मंत्री ने क्या कहा?
सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने 26 फरवरी को शुरू किए गए अभियान 'गजब लिल हक' को लेकर जानकारी दी। यह अभियान अफगान तालिबान की ओर से की गई कार्रवाई के जवाब में शुरू किया गया था। तरार ने दावा किया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से सटे सीमावर्ती इलाकों में रातभर अभियानों के दौरान अफगान तालिबान के 40 लड़ाके मारे गए।
'12 स्थानों पर अफगान तालिबान ने की गोलीबारी'
उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि एक स्थान पर सीधा हमला करने की कोशिश की गई, जबकि 12 स्थानों पर गोलीबारी की गई। इन सभी हमलं को बिना किसी जानमाल के नुकसान के नाकाम कर दिया गया। उन्होंने दावा किया कि खैबर पख्तूनख्वा में रातभर चले अभियान में अफगान तालिबान के 40 लड़ाके मारे गए और कार्रवाई जारी है।
ये भी पढ़ें: ईरान ने बंद किया होर्मुज, भारत पर क्या असर?: तेल-गैस का इंतजाम कैसे होगा, आएंगी मुश्किलें या प्लान बी तैयार
मंत्री ने यह भी दावा किया कि अफगान तालिबान ने सीमा पार से उत्तरी बलूचिस्तान के किला सैफुल्लाह, नोश्की और चमन जिलों में 16 स्थानों पर सीधे हमले किए। इसके साथ ही 25 स्थानों पर पाकिस्तानी सैनिकों पर गोलीबारी की गई। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों पर हमलों को नाकाम किया गया, जिसमें 27 अफगान तालिबान लड़ाके मारे गए और कई अन्य घायल हुए। उन्होंने यह भी कहा कि अर्धसैनिक फ्रंटियर कॉर्प्स बलूचिस्तान नॉर्थ का एक जवान मारा गया, जबकि पांच अन्य सैनिक घायल हुए हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन