सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistan imran khan sisters show concerns over pti chief health

Pakistan: 'वे क्या छिपा रहे हैं?' आधी रात को इमरान खान को अस्पताल ले जाए जाने पर परिवार ने जताई चिंता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 24 Feb 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

इमरान खान की खराब सेहत पर उनके परिजनों ने चिंता जताई है। सोमवार रात इमरान खान को अस्पताल ले जाया गया, जिस पर पीटीआई समर्थकों में चिंता है। इमरान खान की बहन ने बयान जारी कर सरकार पर निशाना साधा है। 

pakistan imran khan sisters show concerns over pti chief health
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पार्टी के मुखिया और पूर्व पीएम इमरान खान की सेहत को लेकर चिंताजनक खबरें सामने आ रही हैं। मंगलवार को उस वक्त हंगामा हो गया, जब ये खबर सामने आई कि इमरान खान को सोमवार देर रात अस्पताल ले जाया गया। उन्हें पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएच) ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि उन्हें इंजेक्शन लगाने के लिए लाया गया था। इस पर इमरान खान के परिवार ने चिंता जाहिर की है।
Trending Videos


इमरान खान की बहन ने जताई नाराजगी
  • खबरों से हमें पता चला कि इमरान खान को आधी रात को फिर से पीआईएमएस ले जाया गया, शायद आंख में दूसरा इंजेक्शन लगवाने के लिए। लेकिन जब कानून के मुताबिक किसी कैदी की कोई भी चिकित्सीय प्रक्रिया करने से पहले परिवार को बताना जरूरी है, तो परिवार को क्यों नहीं बताया गया? 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हमें सरकारी मेडिकल सुविधाओं से मिलने वाली टेस्ट रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है।  पहले ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि पीआईएमएस के डॉक्टरों को इमरान खान के बारे में कोई भी जानकारी लीक होने पर गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी जा रही है। वे क्या छिपा रहे हैं?
  • हम अपनी मांग पर अड़े हैं कि इमरान खान की शिफा इंटरनेशनल (इस्लामाबाद) में स्पेशलिस्ट द्वारा, इमरान खान के निजी डॉक्टरों की देखरेख में और उनके परिवार की मौजूदगी में जांच और इलाज किया जाए।
  • इमरान खान की आंख में जो कथित बीमारी हुई है, पीआईएमएस में उसका इलाज नहीं हो सकता है। यह सरकार जो कर रही है वह अपराध है, और वे इमरान खान के खिलाफ किए गए हर उल्लंघन और अपराध के लिए जवाबदेह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed