{"_id":"699d84513200f40d4600a4bd","slug":"imran-khan-taken-to-islamabad-hospital-for-eye-treatment-shifted-back-to-jail-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामाबाद: आंखों के इलाज के बाद फिर अदियाला जेल लौटे इमरान खान, परिवार ने प्रक्रिया पर फिर उठाए सवाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इस्लामाबाद: आंखों के इलाज के बाद फिर अदियाला जेल लौटे इमरान खान, परिवार ने प्रक्रिया पर फिर उठाए सवाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 24 Feb 2026 04:28 PM IST
विज्ञापन
सार
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आंखों को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। मंगलवार सुबह आंखों के अस्पताल में हुए फॉलो-अप इलाज को लेकर उनकी पार्टी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार सुबह आंखों के इलाज के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच जेल से इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज लाया गया। इलाज पूरा होने के बाद उन्हें वापस अदियाला जेल भेज दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, यह प्रक्रिया नियमित चिकित्सा प्रोटोकॉल के तहत की गई।
Trending Videos
डॉक्टरों ने बताया कि खान को पिछले महीने राइट सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन नामक आंखों की बीमारी का पता चला था, जिससे उनकी दृष्टि प्रभावित हो रही है। इसी के उपचार के तहत उन्हें दूसरी डोज़ दी गई। पहली डोज 24 जनवरी को दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञों की निगरानी में हुआ इलाज
प्रक्रिया से पहले विशेषज्ञों की टीम ने उनकी जांच की, जिसमें कार्डियोलॉजिस्ट द्वारा ईसीजी और इकोकार्डियोग्राफी भी शामिल थे, रिपोर्ट सामान्य पाई गई। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर में सभी मानक सुरक्षा उपायों के साथ वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ और विट्रियो-रेटिनल सर्जन की निगरानी में इंजेक्शन दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार यह डे-केयर प्रक्रिया थी और पूरे समय उनकी हालत स्थिर रही।
सरकार का दावा-नियमों के अनुसार मिला इलाज
संसदीय मामलों के मंत्री तारिक फजल चौधरी ने कहा कि सरकार ने सभी कानूनी और मानवीय दायित्व निभाते हुए खान को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पहले इंजेक्शन के बाद उनकी आंखों की रोशनी में सुधार देखा गया था, इसलिए डॉक्टरों ने दूसरी डोज़ की सलाह दी। तीसरा इंजेक्शन 24 मार्च को दिया जाएगा।
परिवार और पार्टी की आपत्ति
दूसरी ओर, इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और परिवार ने इलाज में पारदर्शिता की मांग की है। उनकी बहन अलीमा खानम ने कहा कि उन्हें सरकारी अस्पताल की रिपोर्ट पर भरोसा नहीं है और किसी भी मेडिकल प्रक्रिया से पहले परिवार को सूचित किया जाना चाहिए। पार्टी ने उन्हें निजी अस्पताल शिफा इंटरनेशनल में इलाज कराने की मांग दोहराई।
पार्टी ने जताई आपत्ति
मंगलवार सुबह आंखों के अस्पताल में हुए फॉलो-अप इलाज को लेकर उनकी पार्टी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं। जाने माने मीडिया हाउस डॉन के अनुसार, पीटीआई ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को लेकर सरकार की ओर से बरती गोपनीयता पर आपत्ति जताई। पाकिस्तान के संसदीय कार्यमंत्री तारिक फजल चौधरी ने एक्स पोस्ट में कहा कि यह "साफ करना जरूरी है कि सरकार उन्हें (इमरान को) सभी कानूनी और मानवीय जरूरतों को पूरा करते हुए कड़े सुरक्षा इंतजामों में पिम्स ले गई।
उन्होंने आगे कहा कि पीटीआई संस्थापक को तीसरा इंजेक्शन 24 मार्च को लगाया जाएगा। अब मंत्री के इसी बयान पर पीटीआई ने ऐतराज और हैरानी जताई है। पीटीआई के आधिकारिक एक्स अकाउंट से कहा गया कि ऐसे “हालात में पारदर्शिता की आवश्यकता है, सीक्रेसी (रहस्य बनाने) की नहीं।” पार्टी ने कहा कि इस तरह के “छुपा कर किए गए काम से और सवाल ही उठते हैं।” पार्टी ने पूछा, “वे क्या छिपा रहे हैं?” और अपनी मांग दोहराई कि इमरान को “स्वतंत्र और पारदर्शी मेडिकल केयर” के लिए शिफा इंटरनेशनल हॉस्पिटल ले जाया जाए।