{"_id":"699d926e3c16ab523b0efb8e","slug":"iranian-military-helicopter-crashed-into-fruit-and-vegetable-market-several-died-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Helicopter Crash: ईरान में एक हफ्ते के भीतर दूसरा सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran Helicopter Crash: ईरान में एक हफ्ते के भीतर दूसरा सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 24 Feb 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार
Iran Helicopter Crash: मध्य ईरान में प्रशिक्षण के दौरान एक सैन्य हेलीकॉप्टर फल और सब्जी बाजार पर जा गिरा। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हाल के दिनों में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना का यह दूसरा मामला है। पढ़ें रिपोर्ट-
हेलिकॉप्टर (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : फ्रीपिक
विज्ञापन
विस्तार
मध्य ईरान में मंगलवार को एक ईरानी सैन्य हेलीकॉप्टर फल और सब्जी बाजार में गिर गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।
हादसा कैसे हुआ और मृतकों में कौन शामिल हैं?
ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, मृतकों में पायलट और सह-पायलट शामिल हैं, जबकि दो अन्य लोग बाजार में मौजूद आम नागरिक थे। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर तेहरान से करीब 330 किलोमीटर दक्षिण में स्थित दोरचेह कस्बे में गिरा। सेना का यह हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण उड़ान पर था।
दुर्घटनास्थल कहां स्थित है?
ईरान में क्यों होते हैं इतने हेलीकॉप्टर और विमान हादसे?
सरकारी मीडिया के मुताबिक, उस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई थी,जबकि दूसरा पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा था। ईरान में पहले भी कई हवाई हादसे हो चुके हैं। पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण ईरान को विमान के पुर्जे नहीं मिल पाते, जिससे उसे पुराने हेलीकॉप्टर और विमानों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिनका इस्तेमाल सरकारी और व्यावसायिक उड़ानों में किया जाता है।
ये भी पढ़ें: कब थमेगा युद्ध?: संघर्ष की चौथी बरसी पर कीव पहुंचे यूरोपीयन नेता, जेलेंस्की बोले- हमने अपनी आजादी की रक्षा की
मई 2024 में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और अन्य अधिकारियों की अमेरिका में निर्मित बेल 212 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई थी। यह हेलीकॉप्टर वियतनाम युद्ध के दौर का पुराना मॉडल था।
Trending Videos

- दोरचेह इस्फहान प्रांत में स्थित है, जहां ईरान का एक प्रमुख वायुसेना अड्डा है।
- इसी प्रांत में एक परमाणु केंद्र भी है, जिस पर जून में ईरान-इस्राइल युद्ध के दौरान अमेरिका ने हमला किया था।
- इससे पहले गुरुवार देर भी इसी तरह का हादसा हुआ था, जब प्रशिक्षण के दौरान हमेदान शहर के पास एक एफ-4 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
ईरान में क्यों होते हैं इतने हेलीकॉप्टर और विमान हादसे?
सरकारी मीडिया के मुताबिक, उस हादसे में एक पायलट की मौत हो गई थी,जबकि दूसरा पायलट सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहा था। ईरान में पहले भी कई हवाई हादसे हो चुके हैं। पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण ईरान को विमान के पुर्जे नहीं मिल पाते, जिससे उसे पुराने हेलीकॉप्टर और विमानों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिनका इस्तेमाल सरकारी और व्यावसायिक उड़ानों में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: कब थमेगा युद्ध?: संघर्ष की चौथी बरसी पर कीव पहुंचे यूरोपीयन नेता, जेलेंस्की बोले- हमने अपनी आजादी की रक्षा की
मई 2024 में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान और अन्य अधिकारियों की अमेरिका में निर्मित बेल 212 हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई थी। यह हेलीकॉप्टर वियतनाम युद्ध के दौर का पुराना मॉडल था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन