{"_id":"699d71027b5d55b2e6086305","slug":"toshimitsu-motegi-thanks-jaishankar-india-japan-bilateral-ties-free-and-open-indo-pacific-special-partnership-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Japan Ties: विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने जयशंकर का जताया आभार, मुक्त हिंद प्रशांत पर दिया जोर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-Japan Ties: विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने जयशंकर का जताया आभार, मुक्त हिंद प्रशांत पर दिया जोर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: अमन तिवारी
Updated Tue, 24 Feb 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार
जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने दोबारा नियुक्ति पर बधाई देने के लिए भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर का आभार जताया है। दोनों नेताओं ने 'फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक' और द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर जोर दिया।
जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर को इस पद पर उनकी दोबारा नियुक्ति पर बधाई संदेश के लिए धन्यवाद दिया। मोटेगी ने कहा कि वह भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करने और फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक (एफओआईपी) को साकार करने की उम्मीद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर साझा किया संदेश
जापान के विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर मोटेगी का बयान साझा किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'मैं अपनी दोबारा नियुक्ति पर आपके बधाई संदेश की सराहना करता हूं। मैं द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और एक फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक को साकार करने के लिए आपके साथ लगातार काम करने की उम्मीद करता हूं।'
ये भी पढ़ें: Bangladesh: बांग्लादेश में पुलिस के ड्रग विरोधी अभियान के दौरान भड़की हिंसा, पत्रकार और कई छात्र घायल
यह बयान विदेश मंत्री जयशंकर के उस संदेश के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने मोटेगी को बधाई दी थी। जयशंकर ने लिखा था कि 'जापान के विदेश मंत्री के तौर पर तोशिमित्सु मोटेगी को दोबारा नियुक्त होने पर बधाई। हमारी स्पेशल स्ट्रेटेजिक और ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए साथ मिलकर काम करने का इंतजार रहेगा।'
पीएम मोदी ने सनाए ताकाइची को दी थी बधाई
इससे पहले आठ फरवरी को जापान में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के चुनाव हुए थे। इसमें जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सनाए ताकाइची को बधाई दी थी। पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि ताकाइची के नेतृत्व में भारत और जापान की दोस्ती नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि दोनों देशों की साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और खुशहाली के लिए अहम है।
इसके जवाब में सनाए ताकाइची ने पीएम मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह भारत के साथ मिलकर काम करना जारी रखना चाहती हैं ताकि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और मजबूत हो सके।
जापान में एलडीपी की ऐतिहासिक जीत
जापान की सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने इन चुनावों में बड़ी जीत हासिल की है। जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी ने 465 सदस्यों वाले निचले सदन में 310 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। युद्ध के बाद यह पहली बार है जब किसी पार्टी ने यह आंकड़ा पार किया है।
ये भी पढ़ें: भारत आ रहे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; इन मुद्दों पर होगी अहम चर्चा
रणनीतिक वार्ता में हुई थी अहम चर्चा
दोनों देशों के बीच कूटनीतिक गतिविधियां लगातार जारी हैं। इससे पहले 16 जनवरी को नई दिल्ली में 18वीं भारत-जापान रणनीतिक वार्ता हुई थी। इसकी अध्यक्षता एस. जयशंकर और तोशिमित्सु मोटेगी ने मिलकर की थी। इस बैठक में अर्थव्यवस्था, समुद्री सुरक्षा, सप्लाई चेन, जरूरी मिनरल, तकनीक और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई थी।
जयशंकर ने उस समय कहा था कि यह साझेदारी विश्व व्यवस्था को आकार देने और अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को जोखिम से बचाने की क्षमता रखती है। दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के विकास पर भी अपने विचार साझा किए थे।
ये भी पढ़ें:
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन