सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News hindi Asia Pakistan china europe us uk west asia politics and global events News updates in hindi

World Updates: पीएम मोदी ने नीदरलैंड के नए प्रधानमंत्री को दी बधाई; नैंसी गुथरे की गुमशुदगी में नया मोड़

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 24 Feb 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
World News hindi Asia Pakistan china europe us uk west asia politics and global events News updates in hindi
world updates - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नेपाल के दक्षिणी मधेश प्रदेश में तनाव के चलते लगाए गए कर्फ्यू को सोमवार को हटा दिया गया। रौतहट जिले में गोर नगरपालिका में शादी की झगड़े के बाद उत्पन्न तनाव के कारण शनिवार से लागू कर्फ्यू सोमवार सुबह 10 बजे हटाया गया।

Trending Videos


कर्फ्यू हटने के बाद बाजार, यातायात और शैक्षणिक संस्थान सामान्य रूप से खुल गए। राजनीतिक दलों ने शांति बनाए रखने और आपसी सम्मान के लिए जनता से अपील की। गोर में सोमवार सुबह शांति रैली आयोजित की गई। बीते घटनाओं में कम से कम आठ लोग घायल हुए थे, जिनमें दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे। बिरगंज महानगर क्षेत्र के श्रीपुर इलाके में भी पार्किंग विवाद के चलते कर्फ्यू लगाया गया था, जिसे सोमवार शाम 4:30 बजे हटाया गया। हालांकि, मंगलवार सुबह 8 बजे तक अतिरिक्त प्रतिबंध जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 को भारत आएंगे कनाडाई पीएम कार्नी
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य व्यापार, ऊर्जा, तकनीक और रक्षा क्षेत्रों में नए अवसर तलाशना है। भारत के अलावा कनाडा के पीएम कार्नी ऑस्ट्रेलिया और जापान की भी यात्रा करेंगे। पीएम कार्नी के कार्यालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर भारत यात्रा की जानकारी दी। कार्नी की भारत दौरे की शुरुआत आर्थिक राजधानी मुंबई से होगी। इसके बाद वह दिल्ली की यात्रा करेंगे, जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से होनी है। इस दौरान दोनों नेता कनाडा-भारत संबंधों को मजबूत और विस्तार देने पर चर्चा करेंगे। बातचीत में व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), प्रतिभा, संस्कृति और रक्षा जैसे क्षेत्रों में नई साझेदारियों पर जोर रहेगा। कार्नी भारतीय उद्योगपतियों से मिलकर निवेश के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे। उनका उद्देश्य दोनों देशों के व्यवसायों के बीच नई साझेदारियां बनाना है। यह कार्नी का पीएम बनने के बाद पहला भारत दौरा होगा।

पाकिस्तान: सोशल मीडिया पोस्ट के आरोप में कनाडाई नागरिक गिरफ्तार
पाकिस्तान की राष्ट्रीय साइबर क्राइम जांच एजेंसी (NCCIA) ने कनाडाई नागरिक हमजा अहमद खान को गिरफ्तार किया है, जो राज्य संस्थाओं और सुरक्षा बलों के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल रहा था। खान, जो फरवरी 13 को पीएचडी शोध के लिए पाकिस्तान आए थे, को फरवरी 19 से लापता बताया जा रहा था। NCCIA ने अदालत में प्रस्तुत करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। एजेंसी के अनुसार, उनके सोशल मीडिया अकाउंट से गलत जानकारी और अशांति फैलाने वाले संदेश प्रसारित किए जा रहे थे, जिससे पाकिस्तान की आंतरिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँचने का खतरा था।

बलूचिस्तान में बिगड़ते हालात, 82 लापता 12 नागरिकों की हत्या
बलोच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग ने आरोप लगाया गया है कि नए साल की शुरुआत बलूचिस्तान में लगातार गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन के साथ हुई। जनवरी में जबरन गायब होने के 82 मामले व 12 हत्याएं दर्ज हुईं। बलूचिस्तान के अलग-अलग जिलों के साथ कराची, सिंध में भी जबरन गायब होने और सरकारी संरक्षण में हत्या की कई घटनाएं हुई। इससे सुरक्षा और मानवाधिकार का माहौल बिगड़ रहा है।

पाकिस्तान : अर्धसैनिक बल पर क्वाडकॉप्टर से हमले, 5 सैनिक घायल
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में अर्द्धसैनिक बल फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर क्वाडकॉप्टर ड्रोन से किए गए हमले में एफसी के पांच जवान घायल हो गए। पुलिस ने कहा, करक जिले में स्थित एफसी मुख्यालय को निशाना बनाकर हमला किया गया। इमारत पर हमला करने के लिए क्वाडकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया। घायलों को अस्पताल ले जा रही एम्बुलेंस पर भी चरमपंथियों ने गोलियां चलाईं, जिसमें दो बचाव अधिकारी घायल हो गए।

मेक्सिको: 'एल मेंचो' कार्टेल बॉस की हत्या के बाद 25 सुरक्षा कर्मी मारे गए
मेक्सिको की विशेष सुरक्षा बलों ने कुख्यात जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के नेता नेमोसियो रुबेन ओसेगुएरा सर्वेंटेंस को मार गिराया। इसके बाद छह अलग-अलग हमलों में राष्ट्रीय गार्ड के 25 सदस्य मारे गए। एल मेंचो कार्टेल अमेरिका में फेंटेनिल, मेथ और कोकीन तस्करी के लिए जाना जाता था। कार्टेल के नेता की हत्या के बाद स्थानीय गिरोह ने सड़कों को ब्लॉक किया और वाहनों में आग लगा दी। इस कार्रवाई में अन्य वरिष्ठ कार्टेल सदस्य और लगभग 73 लोग मारे गए, जिनमें सुरक्षा बल और संदिग्ध कार्टेल सदस्य शामिल हैं। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने मेक्सिको की सेना को इस ऑपरेशन में सहयोग प्रदान किया।

पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने KPK और बलूचिस्तान में नौ आतंकवादियों को ढेर किया
पाकिस्तान की सेना ने सोमवार को खैबर पख्तूनख्वा (KPK) और बलूचिस्तान प्रांतों में दो अलग-अलग अभियान में नौ आतंकवादियों को मार गिराया। खैबर पख्तूनख्वा के डेरे इस्माइल खान जिले में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद यह खुफिया आधारित ऑपरेशन किया गया। सेना के अनुसार ऑपरेशन में आतंकियों के ठिकानों पर भारी गोलीबारी हुई और चार आतंकवादी ढेर कर दिए गए। इनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद भी जब्त किया गया। बलूचिस्तान के पीशिन जिले में भी एक अलग अभियान में आतंकवादियों के ठिकानों पर छापा मारा गया, जिसमें एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया और चार अन्य आतंकवादी मारे गए। ऑपरेशन के बाद दोनों क्षेत्रों में शेष आतंकियों को खत्म करने के लिए सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।

नीदरलैंड : जेटेन के नेतृत्व वाली नई गठबंधन सरकार ने ली शपथ
नीदरलैंड के राजा विलेम एलेक्जेंडर ने रॉब जेटेन के नेतृत्व वाली नई अल्पमत गठबंधन सरकार को शपथ दिलाई। जेटेन (38) नीदरलैंड के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अल्पमत की वजह से उन्हें चार साल का कार्यकाल पूरा करने और विभिन्न विधेयकों को पारित कराने के लिए कई मोर्चों पर समझौता करना पड़ सकता है। जेटेन तीन दलों के गठबंधन का नेतृत्व करते हैं। गठबंधन में उनकी मध्यमार्गी डी-66 पार्टी, मध्य-दक्षिणपंथी व उदारवादी पार्टी शामिल हैं।

बर्फीले तूफान की चपेट में न्यूयॉर्क, यात्रा पर प्रतिबंध
अमेरिका के पूर्वोत्तर हिस्से में भीषण बर्फीले तूफान के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने आपातकाल की घोषणा करते हुए सोमवार दोपहर तक गैर-जरूरी यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। न्यू जर्सी और रोड आइलैंड में भी इसी तरह की पाबंदियां लागू हैं। मौसम विभाग (एनडब्ल्यूएस) के अनुसार, क्षेत्र में 1 से 2 फीट तक बर्फबारी हो सकती है। हवाओं की रफ्तार और भारी बर्फबारी के कारण इसे बम साइक्लोन में बदलने की आशंका जताई गई है।

जाफना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के विस्तार की तैयारी में श्रीलंका
श्रीलंका सरकार जाफना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तार की योजना बना रही है। ऐसा इसलिए ताकि विदेशी पर्यटकों की बढ़ती संख्या को समायोजित किया जा सके और उत्तरी प्रांत में पर्यटन को बढ़ावा मिले। नागरिक उड्डयन मंत्री अनुर करुणाथिलका ने कहा कि पलाली स्थित हवाईअड्डे के रनवे को उन्नत कर बड़े यात्री विमानों की लैंडिंग संभव बनाई जाएगी। वर्तमान में यहां चेन्नई और त्रिची से प्रति सप्ताह 10 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती हैं, जो 70 सीटों वाले एटीआर-72 विमान हैं।

तिब्बत पर अमेरिकी नियुक्ति से भड़का चीन, हस्तक्षेप का आरोप
अमेरिका की ओर से तिब्बती मुद्दों के लिए नया विशेष समन्वयक नियुक्त किए जाने पर चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने लोसार (तिब्बती नव वर्ष) पर रायली एम. बार्न्स को इस पद के लिए नामित किया। इस भूमिका का मुख्य उद्देश्य तिब्बती लोगों के मानवाधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करना है। चीन के विदेश मंत्रालय ने इसे आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप बताते हुए खारिज कर दिया। बीजिंग का तर्क है कि वह इस पद की वैधता को स्वीकार नहीं करता।

नकाबपोश व्यक्ति ने किया नैंसी गुथरे का किया अपहरण?

अमेरिका में एक न्यूज एंकर की लापता 84 वर्षीय मां नैंसी गुथरे के लापता होने में नया कोण सामने आया है। दरअसल नैंसी जिस दिन गायब हुईं, उस दिन उनके घर के सीसीटीवी कैमरे में एक नकाबपोश व्यक्ति घर में दाखिल होते हुए कैद हुआ था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस व्यक्ति ने ही नैंसी का अपहरण किया है। अमेरिका में यह मामला चर्चा में बना हुआ है और कई दिन बीत जाने के बाद भी नैंसी का कोई पता नहीं चल सका है। 

पीएम मोदी ने नीदरलैंड के नए प्रधानमंत्री को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रॉब जेटन को नीदरलैंड के प्रधानमंत्री का पद संभालने पर बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच बढ़ते रिश्तों को और बढ़ावा देने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हैं। नीदरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री जेटन (38 वर्षीय) ने सोमवार को पदभार संभाला।

पीएम मोदी ने एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा, 'नीदरलैंड के प्रधानमंत्री का पद संभालने के लिए मिस्टर रॉब जेटन को बधाई। भारत और नीदरलैंड के बीच अलग-अलग सेक्टर में बहुत अच्छे रिश्ते हैं। मैं हमारे दोनों देशों और लोगों के बीच बढ़ते रिश्तों को और बढ़ावा देने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed