सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   canadian prime minister mark carney to visit india japan australia to diversify trade

भारत आ रहे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; इन मुद्दों पर होगी अहम चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवीन पारमुवाल Updated Tue, 24 Feb 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
सार

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इस हफ्ते भारत का दौरा करेंगे। अपने दौरे की शुरुआत में कार्नी गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे, जहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बड़े उद्योगपतियों के साथ बातचीत करेंगे।

canadian prime minister mark carney to visit india japan australia to diversify trade
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

Canada PM Mark Carney India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी इस हफ्ते भारत आ रहे हैं। कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका के साथ कनाडा के व्यापारिक संबंधों में तनाव बना हुआ है। प्रधानमंत्री कार्नी गुरुवार को मुंबई पहुंचेंगे। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है क्योंकि पिछले कुछ समय से दोनों देशों के रिश्तों में खटास चल रही है।
Trending Videos


अमेरिका पर निर्भरता कम करने का लक्ष्य
भारत दौरे से पहले मार्क कार्नी ने कहा, "एक अनिश्चित दुनिया में कनाडा उन चीजों पर ध्यान दे रहा है जिन्हें हम नियंत्रित कर सकते हैं। हम अपने व्यापार को अलग-अलग देशों में फैला रहे हैं और बड़े पैमाने पर नया निवेश आकर्षित कर रहे हैं।" उनका लक्ष्य अगले दशक में अमेरिका के अलावा दूसरे देशों के साथ कनाडा के निर्यात को दोगुना करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार कनाडा की अर्थव्यवस्था पर टैरिफ लगाने की धमकी देते रहे हैं। हाल ही में ट्रंप ने कनाडा से आयात होने वाले सामान पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

भारत-कनाडा के तनावपूर्ण संबंध
पिछले साल भारत और कनाडा ने दो साल के तनावपूर्ण संबंधों के बाद एक व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई थी। साल 2024 में भारत, कनाडा का सातवां सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था। दोनों देशों के रिश्तों में तनाव तब आया जब कनाडाई पुलिस ने जून 2023 में वैंकूवर के पास एक सिख कार्यकर्ता की हत्या में नई दिल्ली की भूमिका का आरोप लगाया था।

कनाडा अकेला देश नहीं है जिसने भारतीय अधिकारियों पर विदेशी धरती पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। साल 2023 में अमेरिकी अभियोजकों ने भी कहा था कि एक भारतीय सरकारी अधिकारी ने न्यू यॉर्क में एक सिख अलगाववादी नेता की हत्या की नाकाम साजिश का निर्देश दिया था।

आस्ट्रेलिया और जापान का भी करेंगे दौरा
भारत के बाद कार्नी आस्ट्रेलिया के कैनबरा भी जाएंगे। वहां वह आस्ट्रेलिया की संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वह 20 साल में पहले कनाडाई प्रधानमंत्री होंगे। वह आस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज से रक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। इसके बाद कार्नी टोक्यो के लिए रवाना होंगे। जापान में वह प्रधानमंत्री ताकाइची सनाई से मिलेंगे। इस बैठक में स्वच्छ ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज और खाद्य सुरक्षा जैसे विषयों पर बातचीत होगी।

यह भी पढ़ें: Report: कनाडाई PM कार्नी के भारत दौरे से पहले कनाडा का सख्त कदम, तहव्वुर राणा की नागरिकता रद्द करने की तैयारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed