फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan may receive advanced missile systems from the US F-16 jet likely to receive a major upgrade

US-Pakistan: अमेरिका पाकिस्तान को देगा एडवांस मिसाइलें? जानें क्यों चर्चा में है ये बात और क्या है पूरी सच्चाई

Wed, 08 Oct 2025 02:33 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 08 Oct 2025 02:33 AM IST
सार

इस बात में कितनी सच्चाई है कि अमेरिका से पाकिस्तान को AIM-120 AMRAAM मिसाइल मिलने वाला है? ये चर्चा तब से शुरू हुई जब अमेरिका के 2.5 अरब डॉलर के रक्षा सौदे में पाकिस्तान का नाम भी शामिल है, लेकिन उसे कितनी मिसाइलें मिलेंगी, यह साफ नहीं। ऐसे में सवाल उठात है कि क्या यह डील F-16 विमानों के सुधार का संकेत है?

विज्ञापन
Pakistan may receive advanced missile systems from the US F-16 jet likely to receive a major upgrade
पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, पीएम शहबाज शरीफ और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप। (बाएं से दाएं) - फोटो : Pakistan PMO

विस्तार

वैश्विक मंच पर हमेशा से ही गिड़गिड़ाने वाला पाकिस्तान इन दिनों अमेरिका के सामने अपना कटोरा लेकर खड़ा है। शायद इसी कारण इन दिनों अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रक्षा सौदें को लेकर एक बात खुब चर्चा में है। संभावना इस बात की तेज है कि पाकिस्तान को अमेरिका से जल्द ही एडवांस मीडियम-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (AMRAAM) मिलने वाला है। दावा किया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच रिश्तों में हालिया सुधार के बीच यह रक्षा सौदा चर्चा में है। बता दें कि ये पूरा मामला प्रकाश में तब आया जब अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने हाल ही में एक रक्षा अनुबंध की जानकारी दी है, जिसमें 35 देशों के साथ पाकिस्तान का भी नाम शामिल है।

विज्ञापन


इस अनुबंध के तहत अमेरिका की कंपनी रेथियॉन को AIM-120C8 और D3 वर्जन की मिसाइलें बनाने का काम सौंपा गया है। कुल अनुबंध की कीमत करीब 2.5 अरब डॉलर है और काम पूरा होने की समयसीमा 30 मई 2030 तक तय की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US Shutdown: शटडाउन में वेतन से वंचित रहेंगे अमेरिकी कर्मचारी? ट्रंप प्रशासन ने बदल दी पुरानी नीति; बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान को क्या मिलेगा? ये साफ नहीं
हालांकि इन सभी चर्चाओं के बीच अब तक यह साफ नहीं है कि पाकिस्तान को कितनी मिसाइलें मिलेंगी, लेकिन यह सौदा पाकिस्तान के लिए सैन्य दृष्टि से बड़ा कदम माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सौदा पाकिस्तान एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स के अपग्रेड की ओर संकेत करता है, क्योंकि AMRAAM मिसाइल सिर्फ इन्हीं विमानों के साथ संगत होती है। 


हालिया कूटनीतिक गतिविधियां भी जुड़ीं
यह डील तब सामने आई है जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख असीम मुनीर ने अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान ट्रंप ने फिर दावा किया कि उन्होंने भारत-पाक के बीच हालिया सैन्य तनाव खत्म करने में भूमिका निभाई थी। इसके अलावा जुलाई में पाकिस्तान के वायुसेना प्रमुख जहीर अहमद बाबर ने भी अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट का दौरा किया था।

ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप के गुणगान करते नजर आए कनाडा के पीएम कार्नी, भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने का दिया श्रेय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed