फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan PM Shehbaz Sharif with Ministers no Salary Imran Khan claim on Govt Tenure

Pakistan: आर्थिक तंगी के कारण PM समेत पूरी कैबिनेट वेतन नहीं लेगी; इमरान का दावा- चंद महीनों में गिरेगी सरकार

Wed, 20 Mar 2024 11:04 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 20 Mar 2024 11:04 PM IST
सार

पाकिस्तान की राजनीति लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों ने राजकोषीय स्थिति को देखते हुए वेतन नहीं लेने का एलान किया है। इसी बीच पूर्व पीएम इमरान खान ने दावा किया है कि शरीफ सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकेगी।

विज्ञापन
Pakistan PM Shehbaz Sharif with Ministers no Salary Imran Khan claim on Govt Tenure
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और वर्तमान पीएम शहबाज शरीफ (फाइल) - फोटो : ani

विस्तार

पाकिस्तान अपनी सियासत और आर्थिक संकट के कारण लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बाद अब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने देश की खस्ता आर्थिक स्थिति को देखते हुए वेतन न लेने का एलान किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक सरकार ने अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाने का फैसला लिया है। इस मकसद से सरकार की मितव्ययिता नीतियों के तहत मंत्रिमंडल की बैठक में वेतन और उससे जुड़े तमाम लाभ को छोड़ने का फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


सरकारी फंड के उपयोग पर शहबाज शरीफ की सरकार का फैसला
गौरतलब है कि आर्थिक संकट की गंभीरता को देखते हुए शहबाज शरीफ का मंत्रिमंडल सरकार की तरफ से वित्त पोषित विदेश यात्राओं को प्रतिबंधित करने का एलान भी कर चुकी है। सरकार ने संघीय मंत्रियों, सांसदों और सरकारी अधिकारियों को विदेश यात्राओं पर नहीं जाने का आदेश दिया है। हालांकि, यात्रा के लिए सरकारी निधि का उपयोग जरूरी होने पर शहबाज शरीफ की सरकार से पहले से मंजूरी लेनी होगी। बता दें कि पिछले हफ्ते, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने भी अपने वेतन नहीं लेने का एलान किया था।
विज्ञापन


71 साल के पूर्व PM इमरान का दावा- सरकार का कार्यकाल पूरा नहीं होगा
देश की राजनीति से जुड़ी एक अन्य अहम घटना में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि शहबाज शरीफ के नेतृत्व में बनी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सकेगी। जेल में बंद पूर्व 71 साल के पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने सरकार के कार्यकाल पर बयान देने के अलावा यह भी कहा कि उनकी कैद की सजा अगले पांच-छह महीने में समाप्त हो जाएगी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान खान ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत के दौरान यह बयान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार गिरने पर इमरान खान का बड़ा दावा
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने कहा, उन्हें राजनीतिक रूप से कमजोर करने की साजिश के तहत एक सप्ताह के भीतर तीन मामलों में दोषी ठहराया गया। इमरान ने कहा कि उन्हें निशाना बनाने की विरोधियों की योजना विफल हो गई। उन्होंने अनुमान लगाया कि अगले-पांच-छह महीने में उनका कारावास पूरा हो जाएगा और इसके बाद मौजूदा सरकार भी गिर जाएगी।

पीएम इमरान आर्थिक संकट से जूझ रहे देश को उबारने पर क्या बोले? 
नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के बारे में इमरान खान ने कहा, अर्थव्यवस्था को स्थिर करने में दूसरे देशों में रहने वाले पाकिस्तानियों की अहम भूमिका है। बकौल इमरान खान, 'केवल विदेशी पाकिस्तानी ही हमारी मदद कर सकते हैं।'


शहबाज शरीफ राजनीतिक अस्थिरता के बीच गठबंधन सरकार के मुखिया बने; इन दलों का समर्थन
बता दें कि इमरान खान ने देश के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान और पाकिस्तान चुनाव आयोग (ECP) पर मिलीभगत करने और चुनाव में हेरफेर करने के आरोप लगाए हैं। इमरान समर्थित उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में जीत हासिल करने के बाद आठ फरवरी को कराए गए आम चुनाव के बाद घोषित नतीजों की प्रमाणिकता पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, तमाम आपत्तियों को खारिज करते हुए शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। दूसरी बार प्रधानमंत्री बने शरीफ नीत गठबंधन सरकार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट से भी समर्थन हासिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed