फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif announces two-month remission in prisoners sentences ahead of Eid-ul-Fitr

पाकिस्तान: ईद से पहले शरीफ सरकार का कैदियों को तोहफा- सजा में दो महीने की छूट मिलेगी, जानें आतंकियों के लिए क्या फैसला

Mon, 25 Apr 2022 04:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 25 Apr 2022 04:45 PM IST
सार

दरअसल, रविवार को नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लाहौर की उच्च सुरक्षा वाली कोट लखपत जेल का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज ने छूट की घोषणा की। 

विज्ञापन
Pakistan Prime Minister Shehbaz Sharif announces two-month remission in prisoners sentences ahead of Eid-ul-Fitr
शहबाज शरीफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की नई सरकार ने ईद से पहले बड़ी घोषणा की है। देश के नए प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ ने ईद-उल-फितर से पहले जेल में बंद कैदियों को तोहफा देते हुए उनकी सजा में दो महीने की छूट की घोषणा की है। शहबाज शरीफ द्वारा दी गई सजा में छूट मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद सहित आतंकवाद के मामलों के दोषियों पर लागू नहीं होती है। 

विज्ञापन


दरअसल, रविवार को नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लाहौर की उच्च सुरक्षा वाली कोट लखपत जेल का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री शहबाज ने छूट की घोषणा की। इसको लेकर वहां के वरिष्ठ अधिवक्ता वहीद शहजाद ने सोमवार को कि आतंकवाद के मामलों में दोषी ठहराए गए कैदियों पर दो महीने की छूट लागू नहीं होगी। पीएम शहबाज शरीफ ने कोट लखपत जेल के बैरक का भी दौरा किया। जेल में अपने व्यक्तिगत अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि जेलों में कैदियों के लिए शौचालय, कपड़े धोने और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित बुनियादी सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन


प्रधान मंत्री ने देश में जेलों को संचालित करने वाली समग्र प्रणाली में सुधार करने के अलावा, कैदियों को बुनियादी सुविधाओं के प्रावधान के लिए एक व्यापक रणनीति तैयार करने के लिए आंतरिक मंत्री राणा सनाउल्लाह की अध्यक्षता में एक समिति के गठन का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते आठ अप्रैल को लाहौर की एक आतंकवाद रोधी अदालत ने जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को आतंकवाद के वित्तपोषण के दो और मामलों में 32 साल जेल की सजा सुनाई थी। इससे पहले 71 वर्षीय हाफिज सईद को आतंकवाद के वित्तपोषण के पांच मामलों में 36 साल कैद की सजा हो चुकी है।

वरिष्ठ अधिवक्ता वहीद शहजाद ने बताया कि सारे मामलों में मिली उनकी 68 साल कैद की कुल सजा एक साथ चलेगी। सईद को ज्यादा साल जेल में नहीं बिताने पड़ेंगे क्योंकि उसकी सजा साथ-साथ चलेगी। बता दें कि सईद कोट लखपत जेल में अपनी सजा काट रहा है।

जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी घोषित किया था। उस पर अमेरिका ने 10 मिलियन अमरीकी डालर का इनाम भी रखा है। उसको जुलाई 2019 में आतंक के वित्तपोषण के मामलों में गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि कोट लखपत जेल शहबाज शरीफ ने लगभग आठ महीने तक धन शोधन और अवैध संपत्ति के मामलों में सजा काटी है। इसके अलावा शहबाज शरीफ के बड़े भाई और पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री 72 वर्षीय नवाज शरीफ ने भी 2019 में कोट लखपत जेल में समय बिताया है। उन्हें अल-अजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

'मौजूदा सरकार पाकिस्तान के इतिहास में सबसे छोटी सरकार होगी'
पूर्व गृह मंत्री शेख राशिद ने सोशल मीडिया पर भविष्यवाणी की कि अपदस्थ प्रधान मंत्री इमरान खान का इस्लामाबाद मार्च का आह्वान दुनिया को चौंका देगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार पाकिस्तान के इतिहास में सबसे छोटी सरकार होगी। राशिद ने खान की सरकार को हटाने के बाद पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को परेशान करने वाला और चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि शहबाज की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के पास 342 सदस्यीय नेशनल असेंबली में केवल 86 सीटें हैं और बाकी  का संख्यात्मक समर्थन उन्हें गठबंधन के सहयोगियों से मिला है। इन गठबंधन के सहयोगियों को शांत और संतुष्ट रखने के लिए शहबाज शरीफ को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। 


उन्होंने आगे कहा कि जिन्हें जेलों में होना चाहिए था, उन्हें महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया जा रहा है और जिन्हें देश द्वारा सम्मान की आवश्यकता है, वे संदिग्ध होते जा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed