फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Pakistan illegal alcohol leaves 24 dead from poisoning

पाकिस्तान: होली समारोह में जहरीली शराब पीने से 24 हिंदुओं की मौत

Tue, 22 Mar 2016 08:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 22 Mar 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
Pakistan illegal alcohol leaves 24 dead from poisoning
होली समारोह में जहरीली शराब पीने से 24 हिंदुओं की मौत - फोटो : BBC

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में होली समारोह के दौरान जहरीली शराब पीने से छह महिलाओं समेत कम से कम 24 हिंदुओं की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान के तांडो मोहम्मद खान जिले में सोमवार रात जहरीली शराब पीने से 35 लोगों की तबियत बिगड़ गई, जिनको अस्पताल को ले जाया गया। इनमें से कम से कम 24 लोगों की मौत गई। मृतकों में छह महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


घटना को लेकर स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन के बाद इलाके के एसएचओ को निलंबित कर दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पाकिस्तान में मुस्लिमों के शराब पीने पर प्रतिबंध है, लेकिन गैर-मुस्लिमों को प्रांतीय आबकारी विभाग की ओर से चलाई जा रही दुकानों से खरीदकर शराब पीने की इजाजत है।
विज्ञापन


पाक के हैदराबाद शहर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हक नवाज ने बताया कि सभी पीड़ित इस सप्ताह होली का त्योहार मना रहे थे। इसके लिए इन्होंने तांडो मोहम्मद खान जिले के एक व्यापारी से सस्ती शराब खरीदी थी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती बाकी लोगों की हालत भी ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इन लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके पड़ोस में अवैध तरीके से शराब बिक्री को रोकने में विफल रही है। इससे पहले 2014 में पाक के हैदराबाद शहर में ईद-उल-अजहा के दौरान जहरीली शराब पीने से 29 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed