फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan ›   Religious persecution in Pakistan Ghotki town

पाकिस्तानः मुस्लिम ने जलाया कुरान, हिंदुओं पर ढाए जा रहे हैं जुल्म

Thu, 25 Aug 2016 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 25 Aug 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
Religious persecution in Pakistan Ghotki town
फाइल फोटो - फोटो : Getty

भारत से लगती सीमा पर पाकिस्तान के घोटकी शहर में कई हिंसात्मक घटनाएं हो रही हैं। यहां के हिंदू परिवार अपना घर छोड़ने को मजबूर हैं। पाकिस्तान में दूसरे जगह के लोगों की तरह यहां के लोग भी भारत आना चाहते हैं। लोगों को अपने बच्चों की सुरक्षा का डर सता रहा है।

विज्ञापन


धार्मिक उपद्रव चरम पर है। पिछले कई सालों से यहां मुस्लिम और हिन्दू एक साथ शांतिपूर्वक रहते आ रहे थे। लेकिन अब यहां कुछ भी ठीक नही है। घटना जुलाई के आखिरी सप्ताह की है। यहां मुस्लिम उपासक सुबह-सुबह मस्जिद में नमाज के लिए जुटे थे।
विज्ञापन


इन्हें यहां कुरान जले हुए पन्ने मिले। इस मामले में दोषी पाए गए व्यक्ति का नाम उबेदुल्लाह था। उबेदुल्लाह पहले हिन्दू था। उसे कुछ समय पहले इस्लाम में कन्वर्ट किया गया था। उबेदुल्लाह ड्रग्स की लत से पीड़ित था और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने कुछ समय पहले हिंदू से मुस्लिम बना था

Religious persecution in Pakistan Ghotki town

पुलिस ने उबेदुल्लाह को अरेस्ट कर लिया लेकिन उसके ऊपर हिंदू के तौर पर केस दर्ज किया गया। उसका हिंदू नाम अमर लाल था और इसी नाम से उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया। जब लोगों को यह बात पता चली तो हिंसा भड़क गई।

उपद्रवियों ने रात में स्थानीय मस्जिदों से लाउडस्पीकर के जरिए ऐलान किया। बड़ी संख्या में भीड़ ने नेशनल हाइवे पर एकत्रित हुई और हाइवे बंद कर दिया। कुछ ही देर में भीड़ हिंदुओं के मंदिर की ओर बढ़ी। हालांकि मौके पर फोर्स ने पहुंचकर मंदिर टूटने से तो बचा लिया लेकिन भीड़ के अंदर पनप रहे गुस्से को शान्त नहीं कर पाए।

रात में दो हथियारबंद लोग बाइक से पहुंचे। इन दोनों ने चाय की दुकान पर बैठे हिन्दू युवाओं पर खुली फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में 17 साल का सतीश कुमार मारा गया जबकि उसका दोस्त अविनाश गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

अगरबती से जला था कुरान?

Religious persecution in Pakistan Ghotki town

लोकल हिन्दू कम्युनिटी ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ सेवा राम का दावा है कि कुरान अगरबती से जला था। उन्होंने बताया कि उपद्रव के कारण भारचुंदी श्राइन में काफी तनाव है। रेहार्की में यह मुख्य इस्लामिक सेंटर है। लोगों का कहना है कि इस इलाके में टेंशन के लिए श्राइन नेता ही जिम्मेदार हैं।

हालांकि पुलिस ने हिन्दुओं को आश्वस्त किया है कि उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। पाकिस्तान में करीब 70 लाख हिन्दू बचे हैं और ज्यादातर सिंध प्रांत में ही रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed