इमरान खान मामले में सुलह चाहती है पाकिस्तान सरकार?: शहबाज शरीफ के सहयोगी का दावा- दो बार ऑफर की गई डील
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच एक नया मामला सामने आया है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ के करीबी सहयोगी ने दावा किया है कि जेल में बंद इमरान खान दो बार डील ऑफर किया गया, लेकिन वो खुद पीछे हट गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की राजनीतिक जटिलताओं के बीच नया विवाद उभर कर सामने आया है। फिर से चर्चा के केंद्र में दो साल से ज्यादा समय से जेल में बंद पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ही हैं। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के करीबी सहयोगी राणा सनाउल्लाह ने बताया कि जेल में बंद इमरान खान को दो बार डील ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। सनाउल्लाह के इस खुलासे ने पाकिस्तान की राजनीतिक हलकों में कयासों और बहस को और तेज कर दिया है।
राणा सनाउल्लाह ने बुधवार शाम एक टॉक शो में बताया कि पहली कोशिश फेडरल इंटरियर मिनिस्टर मोहसिन नकवी और तब के खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गांडापुर ने नवंबर 2024 से पहले की थी। दूसरी कोशिश हाल ही में विदेश से कुछ लोगों की तरफ से की गई थी। उन्होंने कहा कि खान ने शुरुआत में डील को स्वीकार किया था, लेकिन बाद में पीछे हट गए।
ये भी पढ़ें:- संकट में नेपाल चुनाव: पूर्व राजा ने क्यों की मतदान स्थगित करने की अपील? सियासत से समीकरण तक; समझिए पूरा मामला
राजनीतिक हल चाहते हैं हम- राणा
राणा ने कहा कि हम इस समस्या का राजनीतिक हल चाहते हैं, लेकिन खान रास्ता खोजने को तैयार नहीं हैं। उनका मकसद सिर्फ सत्ता में आना और वर्तमान सरकार को खत्म करना है। उन्होंने यह भी कहा कि तीन बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे नवाज शरीफ ने सेना के साथ अपने और अपनी पार्टी के लिए रास्ता निकाला।
राणा के बयान पर प्रतिक्रिया
राणा के इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए संघीय सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने गुरुवार को कहा कि इमरान खान को कोई सौदा या राहत नहीं दी जा रही। किसी भी तरह की छूट देने का दावा पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि पूर्व पीएम इमरान खान एक दोषी व्यक्ति हैं।
ये भी पढ़ें:- एंड्रयू माउंटबेटन: ब्रिटिश शाही परिवार से गिरफ्तार होने वाले पहले वरिष्ठ शख्स, एपस्टीन फाइल में तस्वीरें; अब इसलिए मुश्किल में
खान के परिवार की मांग भी जानिए
वहीं, खान के परिवार और पार्टी ने उनकी आंखों का इलाज शिफा हॉस्पिटल, इस्लामाबाद में कराने की मांग की है, जहां उनके निजी चिकित्सक मौजूद रहें। उनके वकील सलमान सफदर ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि 73 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री ने जेल में दाईं आंख की 85% दृष्टि खो दी है। दूसरी ओर खान की बहन नोरीन खान ने कहा कि इमरान खान जेल में असहनीय यातनाएं सह रहे हैं और देश अवैध और गैर-इस्लामिक शासन के अधीन है। बता दें कि पूर्व क्रिकेटर और राजनीतिक नेता इमरान खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में बंद है, इसको लेकर पाकिस्तानी राजनीतिक में बयानबाजी खूब हो रही है।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

कमेंट
कमेंट X