US-India: पाकिस्तान में वार्ता विफल होने के बाद ट्रंप ने PM मोदी से की बात, पश्चिम एशिया संकट पर हुई चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बीच 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई। इस साल उनकी तीसरी कॉल थी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। आइए, विस्तार से जानते हैं कि पीएम मोदी और ट्रंप के बीच किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई।
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को करीब 40 मिनट की बातचीत हुई। इस बातचीत में पश्चिम एशिया की स्थिति और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी का मुद्दा भी उठा। पीएम मोदी ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने पर जोर दिया।इस साल दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी फोन कॉल थी। इससे पहले मार्च के अंत में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई थी।
पीएम मोदी ने बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मुझे मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया। हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीएम ने कहा कि हमारे बीच होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा हुई। हमने होर्मुज को खुला और सुरक्षित रखने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की। हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Received a call from my friend President Donald Trump. We reviewed the substantial progress achieved in our bilateral cooperation in various sectors. We are committed to further strengthening our Comprehensive Global Strategic Partnership in all areas. We also discussed the…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2026
अमेरिकी राजदूत ने दी प्रतिक्रिया
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत को बेहद सकारात्मक और उपयोगी बताया। गोर ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की, जिसमें कई महत्वपूर्ण सौदे शामिल थे। ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण सौदे आने वाले दिनों और हफ्तों में भारत और अमेरिका के बीच होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि कॉल के अंत में ट्रंप ने प्रधानमंत्री से कहा, मैं बस आपको यह बताना चाहता हूं कि हम सभी आपसे प्यार करते हैं। बता दें कि इस साल दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी फोन कॉल थी। उन्होंने 2 फरवरी को एक व्यापार समझौते में हुई प्रगति की घोषणा करने के लिए और 24 मार्च को पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा करने के लिए बात की थी।
बता दें, हाल ही में ईरान-यूएस के बीच इस्लामाबाद में स्थाई शांति को लेकर की चर्चा बेनतीजा रही थी। इसके बाद से ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी की बात कही। होर्मुज पर ईरान की दावेदारी और अमेरिकी की कथित नाकेबंदी के बीच दुनिया इस मुद्दे को लेकर गंभीर है।
वहीं, आज फ्रांस-यूके ने जल्द ऑनलाइन बैठक का आयोजन करने की भी घोषणा की थी। इस बैठक में होर्मुज का रास्ता सुगम बनाने को लेकर मंत्रणा होगी। वर्चुअल बैठक इस महीने की शुरुआत में यूनाइटेड किंगडम की अगुवाई में 40 से अधिक देशों के मंत्रियों की हुई बैठक का अगला चरण मानी जा रही है। उस बैठक में उस अहम समुद्री चोकपॉइंट पर चर्चा हुई थी, जहां हजारों जहाज और उनके चालक दल फंसे हुए हैं।
अन्य वीडियो-
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
