सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   PM Netanyahu meets IDF soldiers and commanders amid controversy over demolition of a statue of Jesus Christ

Israel: पीएम नेतन्याहू IDF सैनिकों-कमांडरों से मिले, ईसा मसीह की मूर्ति तोड़ने वाले विवाद के बीच हुई मुलाकात

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Mon, 27 Apr 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार

इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आईडीएफ सैनिकों-कमांडरों से मुलाकात की। दरअसल, प्रधानमंत्री की यह मुलाकात ईसा मसीह की मूर्ति तोड़ने वाले विवाद के बीच हुई है। 

PM Netanyahu meets IDF soldiers and commanders amid controversy over demolition of a statue of Jesus Christ
बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इस्राइल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

हाल ही में लेबनान से इस्राइली डिफेंस फोर्स के सैनिक की एक ऐसी तस्वीर सामने आई थी, जिसने सबका ध्यान खींचा। तस्वीर में आईडीएफ सैनिक ईसा मसीह की मूर्ति को खंडित करते नजर आ रहे हैं। इस्राइली सैनिक की इस हरकत की कड़ी आलोचना हुई। इसके कुछ समय बाद इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आईडीएफ यूनिट के अलग-अलग रेंज के क्रिश्चियन सैनिक और कमांडर से मुलाकात की। 

Trending Videos
यह भी पढ़ें-  Bangladesh: आम चुनावों के बाद अब बार एसोसिएशन का भी चुनाव नहीं लड़ सकेगी शेख हसीना की अवामी लीग, जानें क्यों
विज्ञापन
विज्ञापन



इस्राइल ईसाइयों के अधिकारों की रक्षा करता है- पीएम
पीएम नेतन्याहू ने मुलाकात की एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की और कहा, ‘कल मैं अपने ऑफिस में युवा लड़के और लड़कियों के एक बहुत अच्छे समूह से मिला। ये आईडीएफ यूनिट्स की अलग-अलग रेंज के क्रिश्चियन सैनिक और कमांडर हैं। वे हमारी मिलिट्री में अहम भूमिका निभाते हैं। वे बहुत लगन से काम करते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, 'यह सच्चाई उससे बिल्कुल अलग है जो अक्सर बाहर दिखाई जाती है। इस्राइल न केवल पश्चिम एशिया में ईसाइयों के अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि यह उन ईसाई सैनिकों का भी घर है जो अपने साथी सैनिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस्राइलऔर पूरे इलाके में अपने ईसाई भाई-बहनों की रक्षा करते हैं।'


यह भी पढ़ें- अब पछतावे का होत जब...: डोनाल्ड ट्रंप को वोट देकर पछता रहे अमेरिकी, खाना-पेट्रोल से बिजली तक सब हुई महंगी

सैनिकों की सराहना की
पीएम नेतन्याहू ने आईडीएफ सैनिकों की सराहना करते हुए कहा, 'मैंने उनकी निजी कहानियां सुनीं। उनकी प्रतिबद्धता, उनका त्याग और उन्होंने जो रास्ता चुना। मैं बहुत प्रभावित हुआ। इस्राइल पश्चिम एशिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां ईसाई समुदाय न केवल सुरक्षित रहता है, बल्कि फलता-फूलता है, बढ़ता है और सफल होता है। मैं आपको सलाम करता हूं। आपकी सेवा, आपकी हिम्मत और इस्राइल देश के लिए आपके जबरदस्त योगदान के लिए धन्यवाद।'

विदेश मंत्री ने मांगी माफी
बता दें, ईसा मसीह की मूर्ति तोड़ने के मामले में विदेश मंत्री गिडियन सार को माफी मांगनी पड़ी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा, 'मुझे भरोसा है कि जिसने यह गंदी हरकत की है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हम इस घटना के लिए उन सभी ईसाई लोगों से माफी मांगते हैं, जिनकी भावनाएं आहत हुई।' वहीं आईडीएफ की तरफ से इस मामले में जांच के बाद कठोर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया। (इनपुट- आईएएनएस)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed