{"_id":"6a512ec2adb6638f220542f8","slug":"puja-jha-objects-wrong-indian-map-dhaka-seminar-jammu-kashmir-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग': राजनयिक ने ढाका सेमिनार में गलत नक्शे पर जताई आपत्ति; आयोजकों ने दी सफाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
'जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग': राजनयिक ने ढाका सेमिनार में गलत नक्शे पर जताई आपत्ति; आयोजकों ने दी सफाई
Fri, 10 Jul 2026 11:11 PM IST
राकेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: राकेश कुमार
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:11 PM IST
सार
बांग्लादेश के ढाका में एक सेमिनार के दौरान भारत का गलत नक्शा दिखाने पर भारतीय राजनयिक पूजा झा ने बीच में ही टोक दिया। नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था, जिस पर कड़ा विरोध जताने के बाद आयोजकों को तुरंत सफाई देनी पड़ी।
विज्ञापन
पूजा झा, भारतीय राजनयिक
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक बड़े सेमिनार के दौरान भारत के नक्शे के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वहां स्क्रीन पर दिखाए जा रहे एक नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दिखा दिया गया। इस पर कार्यक्रम में मौजूद भारतीय राजनयिक ने तुरंत खड़े होकर कड़ा विरोध दर्ज कराया। इसके बाद आयोजकों को तुरंत सफाई देनी पड़ी।
क्या है पूरा मामला?
ढाका में विदेश नीति को लेकर एक सेमिनार चल रहा था। इस बैठक में कई देशों के राजनयिक, बड़े प्रोफेसर और विदेशी मामलों के जानकार मौजूद थे। इसी दौरान वहां लगी स्क्रीन पर एक नक्शा दिखाया गया। इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा न दिखाकर कथित तौर पर पाकिस्तान का हिस्सा दिखाया गया था।
भारतीय राजनयिक ने बीच में ही रोका
वहां भारतीय उच्चायोग की द्वितीय सचिव पूजा झा भी मौजूद थीं। जैसे ही उनकी नजर इस गलत नक्शे पर पड़ी, उन्होंने कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया। पूजा झा ने माइक संभालकर आयोजकों को सीधे तौर पर टोका और कहा कि यहां जो भारत का नक्शा दिखाया जा रहा है, वह पूरी तरह गलत है। जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भारतीय राजनयिक मजबूती से भारत का पक्ष रखती दिख रही हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: China Bans Helium Export: चीन ने हीलियम के निर्यात पर लगाई रोक, चिप उद्योग पर गहराया संकट; जानिए इसके मायने
भारत का सख्त रुख
भारत सरकार का इस मामले पर हमेशा से बिल्कुल साफ रुख रहा है। पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा है। जब भी कोई विदेशी संस्था, देश या संगठन भारत के नक्शे को गलत तरीके से दिखाता है, तो भारत उस पर तुरंत और सख्त आपत्ति दर्ज कराता है।
आयोजकों को देनी पड़ी सफाई
भारतीय राजनयिक के कड़े तेवर देखने के बाद सेमिनार के आयोजकों में खलबली मच गई। कार्यक्रम से जुड़े बांग्लादेश के पूर्व राजनयिक तारिक ए. करीम ने तुरंत इस मामले पर मंच से सफाई दी। उन्होंने कहा कि इस नक्शे का इस्तेमाल केवल दिखाने के मकसद से किया गया था। उनका इरादा किसी राजनीतिक दावे या किसी देश के आधिकारिक रुख को ठेस पहुंचाना नहीं था।