सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Quad Foreign Ministers' meeting to be hosted by India, Australian Foreign Minister Penny Wong to arrive

QUAD: भारत की मेजबानी में क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक, दिल्ली पहुंचेंगी ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: रिया दुबे Updated Mon, 25 May 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

भारत की मेजबानी में मंगलवार को होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग भारत आएंगी। बैठक में समुद्री सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और आपदा राहत जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

Quad Foreign Ministers' meeting to be hosted by India, Australian Foreign Minister Penny Wong to arrive
विदेश मंत्री एस जयशंकर और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग आज भारत दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान क्वाड देशों के बीच समुद्री सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिजों (क्रिटिकल मिनरल्स), बुनियादी ढांचा विकास और आपदा राहत जैसे साझा हितों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

भारत कर रहा क्वाड की अध्यक्षता

भारत इस समय क्वाड समूह की अध्यक्षता कर रहा है और इसी क्षमता में वह इस अहम बैठक की मेजबानी कर रहा है। क्वाड में भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान शामिल हैं। यह समूह इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण रणनीतिक मंच के रूप में उभरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्वाड को लेकर क्या बोलीं वोंग

ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में पेनी वोंग ने कहा कि इन अनिश्चित समयों में क्वाड एक बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी है। चार देश मिलकर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के लिए शांतिपूर्ण, स्थिर और समृद्ध भविष्य को आकार देने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Trending Videos


उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका समुद्री सुरक्षा, क्रिटिकल मिनरल सप्लाई, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और डिजास्टर रिलीफ जैसे साझा हितों के क्षेत्रों में ठोस परिणाम दे रहे हैं। भारत दौरे के दौरान पेनी वोंग विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ 17वें ऑस्ट्रेलिया-भारत विदेश मंत्रियों के फ्रेमवर्क डायलॉग में भी हिस्सा लेंगी।

भारत-ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी पहले से अधिक महत्वपूर्ण

वोंग ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया की साझेदारी पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि व्यापक रणनीतिक साझेदार के रूप में दोनों देश व्यापार और निवेश, रक्षा और समुद्री सुरक्षा, जलवायु एवं ऊर्जा परिवर्तन, रणनीतिक प्रौद्योगिकी, शिक्षा और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लगातार गहरा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के रिश्तों के केंद्र में मजबूत सामाजिक संबंध भी मौजूद हैं, जो इस साझेदारी को और मजबूती प्रदान करते हैं।

बैठक में भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि यह बैठक इस साल भारत में प्रस्तावित क्वाड शिखर सम्मेलन के व्यापक एजेंडे को तय करने में भी अहम भूमिका निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed