सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Supreme Leader Mojtaba Khamenei said - the war is not over, the army should stop firing for now

सीजफायर पर ईरान के सुप्रीम लीडर का पहला बयान: मोजतबा खामेनेई बोले- जंग खत्म नहीं, फिलहाल फायरिंग बंद करे सेना

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Riya Dubey Updated Wed, 08 Apr 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमति बनी है। ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सेना को फायरिंग रोकने का आदेश दिया, लेकिन स्पष्ट किया कि यह युद्ध का अंत नहीं है। ईरान ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि उसकी उंगलियां ट्रिगर पर हैं और अमेरिका या इस्राइल की किसी भी गलती का जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा।

Iran Supreme Leader Mojtaba Khamenei said - the war is not over, the army should stop firing for now
मोजतबा खामेनेई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमति बन गई है। इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने देश की सभी सैन्य इकाइयों को तुरंत फायरिंग रोकने का आदेश दिया है। राज्य संचालित प्रसारक इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) पर जारी बयान में खामेनेई ने कहा कि यह युद्ध का अंत नहीं है, लेकिन सभी सैन्य शाखाओं को सर्वोच्च नेता के आदेश का पालन करते हुए फायरिंग बंद करनी चाहिए।

Trending Videos

ट्रिगर पर उंगलियां- ईरान की चेतावनी

युद्धविराम के बावजूद ईरान ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने कहा कि यह कदम युद्ध खत्म होने का संकेत नहीं है और अगर अमेरिका या इस्राइल की ओर से कोई भी छोटी सी गलती होती है तो उसका जवाब पूरी ताकत से दिया जाएगा। बयान में कहा गया कि हमारी उंगलियां ट्रिगर पर हैं और दुश्मन की किसी भी गलती का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

39 दिन के युद्ध के बाद कूटनीतिक पहल

28 फरवरी को अमेरिका और इस्राइल द्वारा किए गए संयुक्त हमले के बाद शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक कई देशों में बड़ी संख्या में लोगों की जान जा चुकी है। ईरान ने अपने नागरिकों के बलिदान के लिए धन्यवाद देते हुए दावा किया कि युद्ध के अधिकांश लक्ष्य हासिल कर लिए गए हैं और दुश्मन को ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा है।

ईरान का 10-सूत्रीय प्रस्ताव

सीजफायर की दिशा में अमेरिका ने 15-सूत्रीय प्रस्ताव दिया था, जिसके जवाब में ईरान ने 10-सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया। ईरान ने साफ किया है कि इन शर्तों पर सहमति बनने के बाद ही वह युद्ध के अंत को स्वीकार करेगा।

ट्रंप ने क्या घोषणा की?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तड़के बुधवार को सीजफायर की घोषणा करते हुए इसे दोनों पक्षों का युद्धविराम बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्यों को हासिल कर चुका है और अब दीर्घकालिक शांति समझौते की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ट्रंप ने यह भी कहा कि समझौते को अंतिम रूप देने के लिए दो हफ्तों का समय जरूरी है। हालांकि उन्होंने शर्त रखी कि ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित तरीके से खोलना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed