{"_id":"688817e34bdd10d42f092419","slug":"renovation-of-dilip-kumar-and-raj-kapoor-s-houses-begins-in-pakistan-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: शुरू हुआ दिलीप कुमार और राज कपूर के घरों का नवीनीकरण; 2016 में घोषित किया गया था राष्ट्रीय विरासत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: शुरू हुआ दिलीप कुमार और राज कपूर के घरों का नवीनीकरण; 2016 में घोषित किया गया था राष्ट्रीय विरासत
Tue, 29 Jul 2025 06:08 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: शिव शुक्ला
Updated Tue, 29 Jul 2025 06:08 AM IST
सार
कपूर हवेली इतनी जर्जर है कि कभी भी गिर जाए। दिलीप कुमार का घर भी बेहद जीर्ण-शीर्ण है। कपूर हवेली के मौजूदा मालिक हाजी मुहम्मद इसरार वहां शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाना चाहते थे। दोनों के घर बेचने की खबरें आईं, लेकिन 2016 में इन्हें राष्ट्रीय विरासत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दिलीप कुमार-राज कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई वर्षों से खंडहर हो रहे भारतीय अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पाकिस्तान में पेशावर स्थित पैतृक घरों का पुनर्निर्माण और नवीनीकरण सोमवार से पाकिस्तान के पेशावर शहर में आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है। पुरातत्व निदेशक डॉ. अब्दुस समद ने बताया कि यह परियोजना दो वर्षों में 7 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से पूरी होगी। घरों के नवीनीकरण को लेकर काफी लंबी सियासी लड़ाई भी चली है।
खैबर पख्तूनख्वा (केपी) प्रांत की सरकार ने इसके लिए धनराशि जारी की है, जिसमें ऐतिहासिक आवासों का संरचनात्मक और सौंदर्यपरक जीर्णोद्धार शामिल है। पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय को इस कार्य की देखरेख का काम सौंपा गया है, जिसका उद्देश्य इमारतों को उनकी मूल स्थिति में पुनर्स्थापित करना है। प्रांतीय पुरातत्व विभाग ने दोनों इमारतों को संग्रहालयों में बदलने की योजना बनाई है।
पर्यटन से मुनाफा और रोजगार भी बढ़ाएंगे
पुरातत्व निदेशक के मुताबिक, परियोजना का मुख्य उद्देश्य प्रांत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करते हुए पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा, इस पहल से मुनाफा होगा व रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। प्रांतीय पर्यटन सलाहकार जाहिद खान शिनवारी ने कहा, विश्व बैंक की मदद से ये परियोजनाएं पर्यटन क्षेत्र में क्रांति लाएंगी। हमारा उद्देश्य प्रांतीय सांस्कृतिक स्थलों को दुनिया भर के पर्यटकों के लिए एक खूबसूरत केंद्र बिंदु बनाना भी है।
विज्ञापन
दिलीप कुमार का घर 72 लाख व कपूर हवेली 1.15 करोड़ की
दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार में है। यहां मोहल्ला खुदाद में 72 लाख रुपये की अनुमानित कीमत इस घर की आंकी जा चुकी है। वहीं राज कपूर की 40 कमरों वाली हवेली पेशावर के ढाकी दलगरान क्षेत्र में 1.15 करोड़ रुपये की है।
जर्जर हैं दोनों के घर