फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

 किम जोंग उन "जहां जाते हैं साथ में रखते हैंं पर्सनल टॉयलेट", जानिए क्यों?

Tue, 12 Jun 2018 01:15 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
know why Kim Jong Un came Singapore with his personal toilet

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के बीच मंगलवार को सिंगापुर में ऐतिहासिक वार्ता का पहला दौर खत्म हो चुका है। भारतीय समयानुसार यह वार्ता सुबह 6:30 बजे शुरू हुई थी और करीब 50 मिनट तक चली। वैसे तो इस समिट में बहुत सी खास घटनाएं हुईं  हैं, लेकिन इस दौरान एक सबसे अजीब बात है किम जोंग का अपने साथ टॉयलेट लेकर आना। जी हां, थोड़ा अजीब जरूर है लेकिन ये सच है कि किम जोंग अपने साथ अपना टॉयलेट लेकर सिंगापुर पहुंचे हैं। इस टॉयलेट के पीछे भी एक बहुत बड़ी वजह है, जो बहुत ही दिलचस्प है। चलिए आपको बताते हैं इस अजीब आदत के पीछे की वजह-

वार्ता से पहले बने कई रिकॉर्ड

know why Kim Jong Un came Singapore with his personal toilet

ये बात तो आप सभी जानते होंगे कि इस वार्ता का एजेंडा अमेरिका के लिए सिर्फ कोरियाई प्रायद्वीप को पूर्ण रूप से निरस्त्रीकरण करना है। वार्ता से पहले कई रिकॉर्ड भी बने हैं। जैसे 1953 में शुरू हुए कोरियाई युद्ध के बाद किम ऐसे पहले उत्तर कोरियाई नेता थे जो दक्षिण कोरिया की सीमा को पार कर वहां के राष्ट्रपति से मिले थे। आज सिंगापुर में हुई वार्ता के लिए किम ने कुर्सी पर बैठना तो स्वीकार कर लिया लेकिन उन्होंने समिट के पब्लिक टॉयलेट में बैठने से मना कर दिया।ऐसा कभी किसी नेता ने नहीं किया।

टॉयलेट के साथ ये सब भी लेकर गए हैं किम

know why Kim Jong Un came Singapore with his personal toilet

उत्तर कोरियाई न्यूज एजेंसी 'द कोसुनिलबो' के मुताबिक इस हफ्ते किम एयर चाइना बोइंग 747 से सिंगापुर पहुंचे थे। वह अपने साथ खाना, बुलेटप्रूफ लिमोजिन और पोर्टेबल टॉयलेट भी लेकर गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने देश में भी नहीं करते किसी और टॉयलेट का प्रयोग

know why Kim Jong Un came Singapore with his personal toilet

यह बात आपको थोड़ी अजीब जरूर लगेगी लेकिन किम जहां भी जाते हैं अपने साथ अपना टॉयलेट लेकर जाते हैं। साथ ही वह अपने देश में भी कभी पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल नहीं करते। वह चाहे मिलिट्री बेस पर जाएं या किसी फैक्ट्री का कोई काम देखने, वह जिस भी वाहन में सफर करते हैं उनके साथ उनका टॉयलेट भी जाता है। वह वहां भी कभी कोई पब्लिक टॉयलेट का प्रयोग नहीं करते। 

विज्ञापन

सुरक्षा को लेकि चिंताजनक रहते हैं किम

know why Kim Jong Un came Singapore with his personal toilet
किम जोंग उ

उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी डेली एनके के मुताबिक किम जोंग उन की पर्सनल ट्रेन ही नहीं बल्कि जिस कार से वह सफर करते हैं, चाहे वह छोटी हो या बड़ी उसमें भी उनका पर्सनल टॉयलेट मौजूद रहता है। किम अपनी सुरक्षा के प्रति बेहद चिंताजनक रहते हैं, जिस कारण वह जहां भी जाते हैं उनके साथ कई कारें भी जाती हैं ताकि किसी को पता ना चल सके कि किस गाड़ी में किम सफर कर रहे हैं। उन्हीं गाड़ियों में से एक गाड़ी ऐसी होती है जिसमें किम होते हैं और साथ में होता है उनका टॉयलेट।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed