{"_id":"57b6dcce4f1c1bff136ead22","slug":"some-of-the-most-tragic-photographs-of-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ तस्वीरों ने बयां किए हालात तो सहम गई दुनिया, देखें ऐसी ही तस्वीरें","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
कुछ तस्वीरों ने बयां किए हालात तो सहम गई दुनिया, देखें ऐसी ही तस्वीरें
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 19 Aug 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
त्रासदी कहती तस्वीरें
हिंसाग्रस्त सीरिया में अलप्पो में घायल हुए एक पांच साल के एक बच्चे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एम्बुलेंस पर बैठे इस बच्चों को हवाई हमलों में तबाह हुई एक इमारत से सुरक्षित निकाला गया है। ओमरान दकनीश नाम के इस बच्चे के चेहरे पर खन टपकता साफ देखा जा सकता है। यह तस्वीर सीरिया में मानवता पर आए संकट को दर्शा रही है। इससे पहले भी कुछ तस्वीरों ने ऐसे ही मानवीय संकट को दुनिया के सामने रखा था, देखें ऐसी ही त्रासद तस्वीरें...
Trending Videos
वियतनाम युद्ध
त्रासदी कहती तस्वीरें
वियतनाम युद्ध
अमेरिका और वियतनाम युद्ध के दौरान की यह तस्वीर सारी दुनिया में छा गई। नेपाम बम के बाद आग में बच्चे रोते-बिलखते हुए भाग रहे हैं। फोटो एजेंसी एपी के फोटोग्राफर निक एट ने यह तस्वीर ली थी। बाद में इस चर्चित तस्वीर के लिए निक को प्रतिष्ठित पुलित्जर अवॉर्ड मिला था।

शरणार्थी संकट
त्रासदी कहती तस्वीरें
शरणार्थी संकट
अशांत सीरिया से निकल कर ग्रीस में शरण लेने की कोशिश मासूम आयलान कुर्दी को जान देकर चुकानी पड़ी। ग्रीस जाते हुए नौका डूबने से अयलान कुर्दी मौत हुई। आयलान की तस्वीर के बाद सारी दुनिया का ध्यान सीरिया के शरणार्थी संकट पर गया।

कोसोवो रिफ्यूजी
त्रासदी कहती तस्वीरें
कोसोवो रिफ्यूजी
यूरोप में कोसोवो के शरणार्थियों की यह तस्वीर भी मानवीय संकट की प्रतीक बनी। 1999 में हजारों लोग कोसोवो से अल्बानिया शरण ले रहे थे। तब इस बच्चों को कोसोवो से अल्बानिया उसके परिवार के पास पहुंचाया गया था।

भोपाल गैस त्रासदी
त्रासदी कहती तस्वीरें
भोपाल गैस त्रासदी
2 दिसंबर 1984 को भोपाल में यूनियन कार्बाइड प्लांट से जहरीली गैस लीक हुई और इसमें 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई। मशहूर फोटोग्राफर रघु राय ने यह तस्वीर ली थी। एक बच्चे को दफनाया जा रहा था, ठीक पहले राय ने यह तस्वीर ली थी। बाद में यह तस्वीर भोपाल गैस त्रासदी का निशान बनकर चर्चित हुई।