फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Road accident tragedy Africa many people killed collision between passenger van truck search driver underway

अफ्रीका में भीषण हादसा: यात्री वैन और ट्रक की टक्कर 14 लोगों की मौत, चालक की लापरवाही पड़ी भारी

Tue, 04 Aug 2026 03:21 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, कम्पाला
पीटीआई, कम्पाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 04 Aug 2026 03:21 PM IST
सार

युगांडा के कालुंगु जिले में यात्री वैन और रेत से भरे ट्रक की टक्कर में 14 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Road accident tragedy Africa many people killed collision between passenger van truck search driver underway
हादसा। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 युगांडा में एक यात्री वैन और रेत ले जा रहे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह हादसा सोमवार रात कालुंगु जिले के कमुंगा ट्रेडिंग सेंटर इलाके में एक राजमार्ग पर हुआ। पुलिस ने एक बयान में कहा कि मरने वाले सभी लोग वैन में सवार यात्री थे। वहीं, चार अन्य घायल हो गए।

विज्ञापन

पूर्वी अफ्रीकी देश के अधिकारियों ने कहा कि वे ट्रक चालक की तलाश कर रहे हैं, जो घटनास्थल से फरार हो गया था।

अफ्रीका में सड़क हादसा एक समस्या है
अफ्रीका भर में सड़क दुर्घटनाएं एक समस्या हैं और युगांडा में ये आम हैं। इन दुर्घटनाओं के लिए अक्सर खराब रखरखाव वाले वाहन, अत्यधिक गति और खराब सड़क स्थितियों को जिम्मेदार ठहराया जाता है। जुलाई में पूर्वी युगांडा में एक सुरम्य झरने की शैक्षिक यात्रा से लौट रही एक प्राथमिक विद्यालय की बस सड़क से उतरकर पलट गई, जिससे कम से कम 20 बच्चों और एक वयस्क की मौत हो गई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed