सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Russia China Partnership Lavrov lays groundwork for Putin's China visit amid global upheaval

रूस-चीन की बढ़ती साझेदारी: वैश्विक तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक हलचल, समझिए लावरोव की बीजिंग यात्रा अहम कैसे?

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: Shubham Kumar Updated Thu, 16 Apr 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
सार

दुनिया में बढ़ते ऊर्जा संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच रूस और चीन तेजी से करीब आ रहे हैं। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की हालिया चीन यात्रा में राष्ट्रपति शी जिनपिंग और विदेश मंत्री वांग यी के साथ अहम बैठकें हुईं। इसमें व्यापार, निवेश और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। यह दौरा पुतिन की प्रस्तावित चीन यात्रा की अहम तैयारी के तौर पर भी माना जा रहा है।

Russia China Partnership Lavrov lays groundwork for Putin's China visit amid global upheaval
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दुनिया में बढ़ते ऊर्जा संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच रूस और चीन की नजदीकियां तेजी से बढ़ती दिख रही हैं। इसी कड़ी में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने हाल ही में चीन की दो दिन की महत्वपूर्ण यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्होंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और विदेश मंत्री वांग यी के साथ लंबी और अहम बैठकें कीं। इन बैठकों में दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने के साथ-साथ वैश्विक मुद्दों पर भी गहराई से चर्चा हुई।

Trending Videos


रूस के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इन बैठकों में व्यापार, निवेश, संस्कृति, और अंतरराष्ट्रीय राजनीति जैसे कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। खास बात यह रही कि दोनों देशों ने दुनिया में बढ़ते तनाव के बीच अपनी साझेदारी को स्थिरता लाने वाली ताकत बताया। बता दें कि यह यात्रा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आने वाली चीन यात्रा की तैयारी के तौर पर देखी जा रही है, जो इसी साल होने वाली है। इस दौरान दोनों देशों के बीच बड़े समझौते होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- IAEA: ईरानी परमाणु कार्यक्रम पर बोले आईएईए प्रमुख- तेहरान बेहद महत्वकांक्षी, भ्रम में न पड़े अमेरिका

समझिए लावरोव की यह यात्रा अहम कैसे?

कुल मिलाकर देखा जाए तो ऐसे समय में जहां एक ओर पूरी दुनिया में चिंता और हलचल तेज है। वहीं दूसरी ओर रूस और चीन अपने एक साथ लाते दिख रहे हैं। अब लावरोव जब चीन पहुंचे तो इसे पुतिन की आगामी चीन यात्रा के लिए जमीन तैयार करने के तौर पर देखा जाने लगा है। दूसरी ओर चीन और रूस के संबंध पर चीनी राष्ट्रपति ने भी खुलकर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि साल 2001 में रूस और चीन के बीच हुई दोस्ती और सहयोग समझौता (सद्-पड़ोसी संधि) पिछले 25 वर्षों से दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत बनाए हुए है।

दुनिया में बढ़ते तनाव पर चिंता
दूसरी ओर अपने चीन यात्रा के दौरान रूसी राष्ट्रपति लावरोव ने वैश्विक चिंताओं पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में आर्थिक और राजनीतिक तनाव बढ़ रहे हैं और कई जगह ये सैन्य रूप भी ले रहे हैं। ऐसे समय में रूस और चीन का साथ आना बाकी दुनिया के लिए स्थिरता का संकेत है।

ये भी पढ़ें:- पश्चिम एशिया: अमेरिकी नाकाबंदी से थम गई तेहरान की आर्थिक नब्ज, गोली चलाए बिना ईरान को घुटनों पर लाने की रणनीति

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक साथ काम करने का वादा
इतना ही नहीं इस दौरान दोनों देशों ने यह भी साफ किया कि वे संयुक्त रूप से कई बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर काम करेंगे, जैसे कि संयुक्त राष्ट्र (यूएन), शंघाई सहयोग संगठन, ब्रिक्स, G20 और एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग पर। इसके साथ ही दोनों देशों ने आने वाले समय के लिए एक मजबूत योजना (रोडमैप) तैयार करने की बात कही है, जिससे उनके रिश्ते और गहरे होंगे। आने वाले दिनों में और बैठकों और समझौतों की जानकारी सामने आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed