सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   World ›   Shahbaz in Jeddah, Munir in Tehran, Pakistan unable to forget the embarrassment of Islamabad talks

West Asia Crisis: पीएम शहबाज और सऊदी के क्राउन प्रिंस की मुलाकात, ईरान गए आसिम मुनीर ने अराघची से की बातचीत

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Dubey Updated Thu, 16 Apr 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

इस्लामाबाद वार्ता असफल होने के बाद पाकिस्तान ने शांति प्रयासों पर दोबारा जोर दे रहा है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जेद्दा में सऊदी क्राउन प्रिंस से मुलाकात कर अमेरिका-ईरान संवाद को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। वहीं, सेना प्रमुख आसिम मुनीर तेहरान दौरे पर हैं, जहां वे दोनों देशों के बीच रुकी बातचीत को फिर से शुरू कराने की कोशिश कर रहे हैं।

Shahbaz in Jeddah, Munir in Tehran, Pakistan unable to forget the embarrassment of Islamabad talks
आसिम मुनीर और शहबाज शरीफ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने गुरुवार को पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान के बीच संवाद को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने यह बात सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ जेद्दा में हुई मुलाकात के दौरान कही।

Trending Videos

शरीफ ने क्या कहा?

शरीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि क्राउन प्रिंस से मुलाकात उनके लिए सम्मान और खुशी की बात रही। उन्होंने सऊदी अरब के प्रति पाकिस्तान की एकजुटता जताई और मौजूदा तनावपूर्ण हालात में क्राउन प्रिंस के नेतृत्व में दिखाए गए धैर्य और संयम की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन


शरीफ ने अपनी पोस्ट में पाकिस्तान की हालिया कूटनीतिक कोशिशों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों ने अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष विराम कराने में भूमिका निभाई और इस्लामाबाद में ऐतिहासिक शांति वार्ता शुरू कराने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने दोहराया कि पाकिस्तान,अमेरिका और ईरान के बीच स्थायी शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए समझौते की दिशा में अपने प्रयास जारी रखेगा।

वार्ता को पुनर्जीवित करने की कोशिशें तेज 

प्रधानमंत्री बुधवार को एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सऊदी अरब पहुंचे थे। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है और अमेरिका-ईरान वार्ता को पुनर्जीवित करने की कोशिशें तेज हो रही हैं।

मुनीर पहुंचे तेहरान

इसी बीच, पाकिस्तान ने समानांतर रूप से एक और कूटनीतिक कदम उठाया है। पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ तेहरान पहुंचे हैं। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने तेहरान पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। उनका यह दौरा वाशिंगटन और तेहरान के बीच रुकी हुई बातचीत को फिर से पटरी पर लाने की कोशिशों का हिस्सा माना जा रहा है।अराघची ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा संवाद की मेजबानी दोनों देशों के गहरे संबंधों को दर्शाती है और क्षेत्र में शांति व स्थिरता को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed